Latest Updates
-
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति -
Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर 10 रुपये के नमक का ये टोटका, रातों-रात बदल देगा आपकी किस्मत
Hariyali Amavasya 2024: कब पड़ रही है हरियाली अमावस्या, इस साल शुभ संयोग में होगा स्नान दान, देखें मुहूर्त
Hariyali Amavasya 2024 Kab Hai: हरियाली अमावस्या सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस वर्ष हरियाली अमावस्या के दिन चार शुभ संयोग के निर्माण हो रहे हैं जिसकी वजह से इस वर्ष सावन अमावस्या अधिक फलदाई मानी जा रही है। वैसे हरियाली अमावस्या का इंतजार सभी लोगों को वर्ष भर रहता है क्योंकि यह सनातन धर्म में त्योहार स्वरुप मनाया जाता है।
पौधों को लगाने के लिए यह सबसे उत्तम समय माना जाता है। इस समय बारिश के कारण धरती पर चारों ओर हरियाली छाई रहती है और प्रकृति की सुंदरता अलग ही झलकती है। इस वजह से सावन अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहते हैं। ज्योतिष आचार्य के मुताबिक जानते हैं इस वर्ष हरियाली अमावस्या किस दिन है? हरियाली अमावस्या पर कौन से शुभ संयोग बन रहे हैं? हरियाली अमावस्या पर स्नान और दान का शुभ मुहूर्त क्या है?

किस दिन है हरियाली अमावस्या 2024 (Hariyali Amavasya 2024 Kab Hai)
हिंदू कैलेंडर के मुताबिक इस वर्ष सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या 3 अगस्त दिन शनिवार को दोपहर 3:50 से प्रारंभ हो रही है तथा अगले दिन यानी 4 अगस्त दिन रविवार को सायं काल 4:42 पर इसकी समाप्ति होगी। उदया तिथि के मुताबिक मुख्य रूप से इस वर्ष हरियाली अमावस्या 4 अगस्त दिन रविवार को मनाई जाएगी।
4 शुभ संयोग में मनेगी हरियाली अमावस्या 2024
इस वर्ष की हरियाली अमावस्या शुभ संयोग में मनाई जाएगी। हरियाली अमावस्या के दिन सिद्धि योग, रवि पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और पुष्य नक्षत्र के शुभ संयोग का निर्माण हो रहा है। श्रावण अमावस्या पर सिद्धि योग प्रातः काल से लेकर 10:38 तक है। उस दिन रवि पुष्य योग प्रात काल 5:44 से दोपहर 1:26 तक है। वही सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः काल 5:44 से दोपहर 1:26 तक है तथा पुष्य नक्षत्र प्रातः काल से लेकर दोपहर 1:26 तक है। उसके पश्चात अश्लेषा नक्षत्र है।
हरियाली अमावस्या 2024 मुहूर्त
हरियाली अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त प्रातःकाल 4:20 से प्रातःकाल 5:02 तक है वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 से दोपहर 12:54 तक है। हरियाली अमावस्या पर सूर्योदय 5:44 पर होगा, उस समय से दोपहर 1:26 तक शुभ समय है। आप इस समय कभी भी श्रावण अमावस्या का स्नान और दान और पूजा अर्चना कर सकते है।
हरियाली अमावस्या पर क्यों करें स्नान-दान
हरियाली अमावस्या के दिन स्नान और दान करने से जातक को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही जाने अनजाने में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है तथा पितृ देव प्रसन्न होते हैं और विशेष आशीर्वाद देते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











