Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Hariyali Teej Date 2023: 19 या 20 अगस्त, जानें किस दिन रखा जाएगा हरियाली तीज व्रत, देखें कंफर्म डेट-मुहूर्त
Hariyali Teej Date 2023: श्रावण मास भगवान शिव का बेहद प्रिय महीना माना जाता है। इस दौरान कई मुख्य व्रत और त्योहार भी आते हैं। भक्तों के लिए ये माह बेहद महत्व रखता है।
सावन के महीने में ही हरियाली तीज का उत्सव भी मनाया जाता है। शादीशुदा महिलाएं इस दिन का बेसब्री से इन्तजार करती हैं। इस दिन वो अपने सुहाग की लंबी आयु की कामना के साथ पूरे दिन निर्जला व्रत करती हैं।

साल 2023 का श्रावण मास विशेष है। इस बार अधिक मास लगने के कारण 59 दिनों का सावन मिला है। पंचांग के अनुसार, सावन के महीने के शुक्ल पक्ष के तीसरे दिन हरियाली तीज का व्रत किया जाता है। आइये जानते हैं इस साल सावन में किस दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जायेगा और पूजा का क्या मुहूर्त रहेगा।
हरियाली तीज 2023 कब है?
जैसा कि हम जान चुके हैं कि हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखने का विधान है। इस साल तृतीया तिथि का शुभारंभ 18 अगस्त को रात 8 बजकर 1 मिनट पर होगा और इसका समापन 19 अगस्त को रात 10 बजकर 19 मिनट पर होगा। उदया तिथि को मानते हुए हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त, शनिवार को ही किया जायेगा।
हरियाली तीज 2023 पूजा का शुभ मुहूर्त
इस दिन सुहागिन महिलाएं सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक पूजा कर सकती हैं। इसके बाद आप दोपहर 12 बजकर 25 मिनट से शाम 05 बजकर 19 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त रहेगा।
इस दिन रवि योग का निर्माण भी होगा। रवि योग का आरंभ 19 अगस्त की रात को 1 बजकर 47 मिनट पर होगा और इसका समापन 20 अगस्त को सुबह 5 बजकर 53 मिनट पर हो जायेगा।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications