Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
Hariyali Teej 2023: आने वाला है सुहागिनों का त्योहार हरियाली तीज, अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन रखें व्रत
Hariyali Teej 2023 kab hai: भारतीय महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। चाहे पति रूप में शिवजी को पाना हो या फिर यम से सत्यकाम की रक्षा करनी हो।
औरतें जानती हैं कि कब उन्हें पार्वती बनना है और कब उन्हें सावित्री बनकर मौत के आगे दिवार बन जाना है। अखंड सौभाग्य और सुखद वैवाहिक जीवन की पूर्ति के लिए कुछ खास पूजा व्रत भी किये जाते हैं।

इन्हीं में से एक है हरियाली तीज का उत्सव। यह सुहागिन महिलाओं के बीच बहुत ज्यादा लोकप्रिय पर्व है। सालभर विवाहित स्त्रियां सावन माह में आने वाले तीज उत्सव का इंतजार करती हैं। आइये जानते हैं इस साल हरियाली तीज का व्रत किस दिन रखा जाएगा और पूजा मुहूर्त का शुभ समय करा रहेगा।
हरियाली तीज 2023 कब है?
साल 2023 में श्रावण मास 4 जुलाई से लग गया है। अधिकमास होने की वजह से इस बार सावन का समापन 31 अगस्त को होगा। हरियाली तीज का व्रत सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस बार हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त, शनिवार को रखा जाएगा।
सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 18 अगस्त 2023 की रात 08 बजकर 01 मिनट पर शुरू होगी और 19 अगस्त 2023 को रात 10 बजकर 19 मिनट पर इसका समापन होगा। उदयातिथि को मानते हुए हरियाली तीज व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा।
हरियाली तीज 2023 पूजा मुहूर्त
इस साल हरियाली तीज पर पूजा के लिए चार शुभ मुहूर्त होंगे।
सुबह का मुहूर्त - सुबह 07 बजकर 47 मिनट से सुबह 09 बजकर 22 मिनट तक।
दोपहर का मुहूर्त - दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से दोपहर 02 बजकर 07 मिनट तक।
शाम का मुहूर्त - शाम 06 बजकर 52 मिनट से रात 07 बजकर 15 मिनट तक।
रात का मुहूर्त - प्रात: 12 बजकर 10 मिनट से प्रात: 12 बजकर 55 मिनट तक (20 अगस्त 2023)।

सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज है ख़ास
शादीशुदा महिलाओं के लिए हरियाली तीज किसी उत्सव से कम नहीं होता है। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करती हैं। इस दिन सोलह श्रृंगार करने का भी विधान होता है। इस मौके पर विवाहित स्त्रियां सुहाग की मेहंदी रचाती हैं। हरी चूड़ियां पहनती हैं और दुल्हन की तरह श्रृंगार करती हैं।
हरियाली तीज व्रत का महत्व
ऐसी मान्यता है कि जो सुहागिन महिलाएं हरियाली तीज का व्रत करती हैं उन्हें शिव-पार्वती से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। माना जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस मौके पर व्रत रखने से सुहाग की उम्र लंबी होती है। वैवाहिक जीवन में भी प्यार बना रहता है। इस दिन निर्जला व्रत किया जाता है। यह कठिन व्रत में से एक माना जाता है। पानी की एक बूंद पिए इस व्रत को पूरा किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि कुंवारी कन्याओं को यह व्रत करने से मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications