Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Hariyali Teej 2023: हरियाली तीज पर सुहागिनें करें ये 3 काम, अखंड सौभाग्य के साथ मिलेगा शिव-पार्वती का आशीर्वाद
Hariyali Teej 2023: अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए विवाहित महिलाओं द्वारा रखा जाने वाला व्रत हरियाली तीज कुछ दिनों में आने वाला है। यह नाग पंचमी से दो दिन पहले सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
इस दिन सुहागन औरतें अपने पति की लम्बी उम्र और दाम्पत्य जीवन की सुख शांति के लिए व्रत रखती हैं। हरियाली तीज के दिन शिव पार्वती की सच्चे मन से पूजा अर्चना की जाती है और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है।

इस दिन कुछ विशेष बातों का ख्याल रखना चाहिए। जानते हैं वो 3 काम जो हरियाली तीज के दिन सुहागनों को अवश्य ही करने चाहिए -
हरे रंग का इस्तेमाल
सावन में आने वाला यह तीज का त्योहार बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। सावन में चारों ओर ना केवल हरियाली होती है बल्कि सावन जिन्हें समर्पित होता है, यानी महादेव शिव का भी सबसे प्रिय रंग हरा ही है। हरा और लाल रंग सुहागन औरत का रंग भी माना जाता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन हरी चूड़ियाँ व हरा कपड़ा पहनें। साथ 16 शृंगार करें और उसमें भी हरा रंग शामिल करें। हाथों पर हरे रंग की मेहंदी लगाना ना भूलें।
व्रत पूजा
हरियाली तीज के दिन व्रत का पालन ज़रूर करें। इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर व्रत का संकल्प लें और दिन भर निर्जला व्रत का पालन करें। पूरे विधि-विधान से गौरी शंकर की पूजा करें। फिर अगले दिन व्रत का पारण करें।
झूले का महत्व
हरियाली तीज पर औरतों द्वारा झूले झुलने की परंपरा सदियों पुरानी है। झूला झूलना ना केवल सावन के महत्व को दर्शाता है बल्कि उनके हर्षोल्लास का भी प्रतीक है। रंग बिरंगे फूलों और पत्तों से सजे झूलों पर महिलाएं झूलती हैं और मां पार्वती व सुहाग सम्बन्धी लोकगीतों को गाती हैं। इसलिए आप भी तीज के दिन झूला अवश्य झूलें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications