Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Hariyali Teej 2023 Puja Time: बहुत विशेष नक्षत्र में मनाई जाएगी हरियाली तीज, देखें पूजा का सही मुहूर्त
Hariyali Teej Puja Muhurat: श्रावण माह में पड़ने वाली तीज जिसे हरियाली तीज या श्रावणी तीज भी कहते हैं वो इस बार बहुत विशेष नक्षत्र में पड़ रहा है। इसलिए ये बहुत जरुरी है कि सही मुहूर्त में पूजा की जाए ताकि विशेष फल प्राप्त हो। आइये आपको बताते हैं इस बार के तीज का शुभ पूजा मुहूर्त क्या है।
हरियाली तीज व्रत सुहागिन महिलाएं घर में सुख समृद्धि और पति की आयु बढाने के लिए करती हैं। यह व्रत आसान नहीं है। व्रत सही विधि से की जाए तो इसका विशेष फल प्राप्त होता है।

हरियाली तीज का व्रत माता पार्वती और भगवान् शिव को समर्पित है। इस दिन शिव और पार्वती की पूजा करते हैं और सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हैं। कई जगहों पर कुंवारी लड़कियां भी हरियाली तीज करती हैं ताकि उन्हें सुयोग्य वर मिले। ज्योतिषीय गणना के आधार पर जो सबसे सही मुहूर्त है वो यहां बतायी गयी है। इस बार का हरियाली तीज 19 अगस्त शनिवार को पड़ रहा है।
शनिवार को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र पड़ रहा है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा इस दिन चन्द्रमा, मंगल और शुक्र का कन्या राशि में युति से त्रिग्रही योग बन रहा है जो पूजा के लिए विशेष फलदायी है। इस योग में और इस नक्षत्र में व्रत करने से धन वैभव की प्राप्ति होती है। दूसरी तरफ बुधादित्य योग भी बन रहा है जिसका भी विशेष फल मिलेगा।
ज्योतिषीय गणना के अनुसार हरियाली तीज के लिए सबसे उपयुक्त पूजा मुहूर्त दो बन रहे हैं। पहला सुबह 07:30 मिनट से 09:08 मिनट तक, दूसरा दोपहर 12:25 मिनट से शाम 05:19 मिनट तक।
उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और त्रिग्रही योग के कारण इस बार की हरियाली तीज बहुत विशेष है और इस दिन सही और शुभ मुहूर्त में शिव और पार्वती की पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications