Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Hariyali Teej Vrat के बीच में आ जाए पीरियड्स, तो व्रत छोड़े या निभाएं? जानिए क्या करना चाहिए
Hariyali Teej Vrat During Periods: हरियाली तीज का व्रत हिंदू महिलाओं के लिए अत्यंत पावन और आस्था से जुड़ा हुआ पर्व है। आज यानी 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज मनाई जा रही है। यह सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है, जिसमें सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति हेतु इस दिन उपवास रखती हैं। यह व्रत अत्यंत श्रद्धा, नियम और शुद्धता से किया जाता है।
लेकिन कई बार ऐसी स्थिति आ जाती है जब व्रत के दौरान ही पीरियड्स शुरू हो जाते हैं। ऐसे में बहुत सी महिलाओं के मन में यह सवाल उठता है क्या व्रत करना जारी रखें? पूजा कर सकते हैं या नहीं? व्रत टूट जाएगा या अधूरा माना जाएगा? अगर आपके मन में भी ये सवाल हैं, तो आइए जानें अगर हरियाली तीज व्रत के दौरान पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें?

पीरियड्स में व्रत रख सकते हैं नहीं?
हरियाली तीज का व्रत महिलाओं के द्वारा पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। महिलाओं के लिए सबसे बड़ी परेशानी तब होती है जब हरियाली तीज के व्रत के दिन बीच में ही पीरियड्स आ जाएं या व्रत रखने की सुबह ही पीरियड्स आ जाएं। ऐसे में ये सवाल उठता है कि अब वो क्या करें? हिंदू धर्म के अनुसार, पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ करने की मनाही होती है। मगर इस दौरान व्रत रखने की मनाही नहीं होती है।
व्रत में पीरियड्स आ जाएं तो रखें इन बातों का ध्यान
हरियाली तीज का व्रत रखने के लिए महिलाएं उत्साहित होती हैं लेकिन पीरियड्स आ जाए तो सारा मूड खराब हो जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरियाली तीज में पीरियड्स आ जाएं तो व्रत तो रख सकते हैं लेकिन इस दौरान पूजा-पाठ से बचना चाहिए। हां, दूर बैठकर कथा जरूर सुन सकते हैं और ये जरूरी भी है।

क्या व्रत माना जाएगा अधूरा?
यदि अनजाने में व्रत के बीच पीरियड्स आ जाएं तो यह धर्म भंग नहीं माना जाता, क्योंकि यह प्राकृतिक प्रक्रिया है। शास्त्रों में ऐसी स्थिति के लिए दया और समझ का भाव रखा गया है। महिलाओं को इस दौरान परेशान नहीं होना चाहिए बल्कि सोलह श्रृंगार करना चाहिए और व्रत कर अपने पति की लंबी आयु की कामना करनी चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications