Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Hariyali Teej 2023 Upay: ससुराल में नहीं मिलता सम्मान, पति से है अनबन, तो हरियाली तीज के दिन जरूर करें ये उपाय
Hariyali Teej Upay: सुहागिन महिलाओं के लिए तीज की कितनी ज्यादा अहमियत है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। स्त्रियां पूरे वर्ष तीज उत्सव का इन्तजार करती हैं।
हिंदू धर्म में भी हरियाली तीज प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन विवाहिताएं निर्जला व्रत करती हैं। भगवान शिव व माता पर्वती से वैवाहिक जीवन में अनुकूलता कर संतान सुख की कामना करती हैं।

इस व्रत का प्रभाव इतना शुभ है कि दांपत्य जीवन में चल रही कलह समाप्त हो जाती है। जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है। वहीं कुंवारी कन्याएं इस व्रत को करके अपना मनचाहा वर प्राप्त कर लेती हैं। यदि आप हरियाली तीज के मौके पर अपने जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता चाहती हैं तो शिव-पार्वती को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय जरूर करें।
माता पार्वती को अर्पित करें सोलह श्रृंगार
यदि आपकी शादीशुदा जिंदगी में किसी भी तरह की समस्या चल रही है तो आपको हरियाली तीज के शुभ दिन पर माता पार्वती को सोलाह श्रृंगार अर्पित करने चाहिए। पार्वती माता सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
पूजा में शिवजी और पार्वती को चढ़ाएं ये फूल
हरियाली तीज के पावन अवसर पर पति और पत्नी को मिलकर मां पार्वती और भोलेनाथ का पूजन करना चाहिए। सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए शिवजी को सफेद और देवी पार्वती को लाल रंग के पुष्प अर्पित करें।

पार्वती माता को खीर का भोग लगाएं
दांपत्य जीवन में हमेशा अनबन चलती रहती है। पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा और मनमुटाव चलता रहता है तो आपको हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को भोग में खीर चढ़ाना चाहिए।
भगवान शिव का जलाभिषेक करें
वैवाहिक जीवन की गाड़ी तभी आगे बढ़ती है जब पति पत्नी के बीच तालमेल बना रहता है। अखंड सौभाग्य और खुठाल दांपत्य जीवन के लिए हरियाली तीज के दिन पति पत्नी मिलकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करें। सच्चे मन से ऐसा करने पर भगवान शिव के साथ माता पर्वती भी प्रसन्न होती हैं।
विवाह में अड़चन आने पर हल्दी की गांठ चढ़ाएं
यदि किसी भी वजह से आपका रिश्ता होते होते टूट जा रहा है या विवाह में देरी हो रही है तो हरियाली तीज के पावन दिन पर देवी पार्वती के चरणों में पूरी श्रद्धा के साथ हल्दी की 11 गांठ चढ़ा दें। इस उपाय से आपके विवाह में आ रही अड़चन दूर होगी। भूलकर भी भगवान शिव को हल्दी न चढ़ाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
