Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
Hariyali Teej Bhog: मां पार्वती और शिवजी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें पूजा में जरूर लगाएं इन 5 चीजों का भोग
Hariyali Teej Bhog: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।
हरियाली तीज का व्रत खासतौर पर उत्तर भारत में लोकप्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो विवाहित महिला श्रद्धा के साथ यह व्रत करती है उसे माता पार्वती से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है।

इस साल हरियाली तीज का व्रत 19 अगस्त को रखा जाएगा। इस दिन पूरे विधि विधान से माता पार्वती और भगवान भोलेनाथ की पूजा की जाती है। साथ ही उन्हें तरह तरह के भोग लगाए जाते हैं। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि हरियाली तीज के मौके पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
खीर:
हरियाली तीज के शुभ दिन पर आप मखाने या फिर चावल की खीर बनाएं। यह प्रसाद के रूप में भोलेबाबा को अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि इस से जातक की आर्थिक समस्या दूर हो जाते हैं। शिवजी हर तरह की समस्या से रक्षा करते हैं।
पंचमेवा:
आप भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा में उन्हें पंचमेवा का भोग लगाएं। इसमें काजू, बादाम, किशमिश, छुआरा और खोपरा शामिल होता है। इस भोग को चढ़ाने से जातक को धन, सफलता, सुख, समृद्धि, बल, बुद्धि का आशीर्वाद मिलता है।
घेवर:
सावन के महीने विशेष तौर पर हरियाली तीज के अवसर पर घेवर मिष्ठान की खूब धूम रहती है। ऐसा माना जाता है तीज के पावन दिन पर शिवजी और पार्वती माता को घेवर का भोग लगाने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। पति पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है और प्रेम बढ़ता है।
मालपुआ:
हरियाली तीज के दिन पूजा में मालपुआ भोग के रूप में चढ़ाने से घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। मां पार्वती और भगवान शिव से विशेष आशीर्वाद मिलता है। पति की तरक्की में मदद मिलती है।
सूजी का हलवा:
हरियाली तीज की पूजा में जो सुहागिन महिलाएं महादेव को सूजी के हलवे का भोग लगाती हैं, उन्हें दरिद्रता से मुक्ति मिलती है। घर में सुख शान्ति आती है। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
