Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Hariyali Teej Upay for Shani Sade Sati: पति पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती तो तीज पर करें ये अचूक उपाय
Hariyali Teej Upay: किसी भी व्यक्ति पर साढ़ेसाती का प्रभाव उसके जीवन को उथल पुथल करके रख देता है। हरियाली तीज आने को है और इस दिन सुहागन औरतें अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए व्रत रखती हैं।
अगर आपके पति पर भी शनि की साढ़े साती लगी हुई है तो कुछ उपायों को करने से उसके प्रभाव को कम किया जा सकता है। जानते हैं कौन से हैं वे उपाय जिनके द्वारा आप 19 अगस्त को तीज के दिन अपने पति पर चल रही शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पा सकती हैं -

काली गाय
इस वर्ष हरियाली तीज शनिवार के दिन पड़ रही है। इस दिन शनिदेव को ख़ास तौर पर प्रसन्न किया जा सकता है। तीज के दिन सुबह सुबह स्नान करके तेल में चुपड़ी रोटी और गुड़ किसी काली गाय और काले कुत्ते को खिलाएं। इस उपाय से शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है।
शिवलिंग पर करें ये अर्पित
हरियाली तीज के दिन मां पार्वती के साथ साथ महादेव शिव की पूजा की जाती है। अपने पति पर चल रहे शनि के अशुभ साये को कम करने के लिए इस दिन सुहागिन महिला काले तिल मिले गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें और साथ ही एक मुट्ठी काली उड़द भगवान शिव को अर्पित करें। सच्चे मन से किया गया यह उपाय पति के जीवन से शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करेगा।
नारियल से करें उतारा
शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के प्रभाव से पति को आर्थिक नुकसान व तनाव का सामना करना पड़ रहा है तो पत्नी हरियाली तीज के दिन एक पानीदार नारियल लेकर पति के सिर से 21 बार वार दें। फिर उस नारियल को किसी देवस्थान ले जाकर अग्नि में जला दें। ऐसा अगले 5 शनिवार तक करने से शनि के कुप्रभाव से मुक्ति मिलती है।
करें इन चीज़ों का ख़ास दान
हरियाली तीज के दिन उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने को किसी ज़रूरतमंद को दान में दें। इस उपाय से पति पर भारी चल रहा शनि का प्रभाव कम होगा और राहत मिलेगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications