Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Hartalika Teej 2025: क्या पति भी रख सकते हैं हरतालिका तीज का व्रत? आज ही जान लें नियम
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल् 26 अगस्त यानी दिन मंगलवार को हरतालिका तीज व्रत रखा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, यह व्रत मुख्य रूप से सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करती हैं। वहीं अविवाहित कन्याएं भी अच्छे और योग्य वर की प्राप्ति हेतु इस व्रत को रख सकती हैं।
लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह प्रश्न उठता है कि क्या पुरुष भी हरतालिका तीज का व्रत रख सकते हैं? क्या शास्त्रों में इसके लिए कोई नियम बताए गए हैं? हमने देखा है कि पुरुष करवाचौथ क व्रत रखते हैं, अब हरतालिका तीज आने वाली है। ऐसे में कई महिलाओं का सवाल है कि क्या पति या बॉयफ्रेंड भी उनकी लंबी आयु के लिए व्रत रख सकते हैं।

क्या पुरुष भी रख सकते हैं हरतालिका तीज व्रत?
हरतालिका तीज व्रत को लेकर मान्यता है कि सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए ये व्रत करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। अब सवाल है कि क्या पुरुष भी हरतालिका तीज का व्रत कर सकते हैं या नहीं। इसका जवाब है हां, रख सकते हैं। सिर्फ महिलाएं ही नहीं आदमी भी इस पावन व्रत को रख सकते हैं। अब ये जान लेते हैं कि किस स्थिति में आदमी ये व्रत रखते हैं।

पुरुष कब और किस स्थिति में रखते हैं ये व्रत?
अगर किसी की पत्नी की तबीयत खराब हो या वो इस स्थिति में न हो कि हरतालिका तीज व्रत रख सके तो इस अवस्था में पुरुष भी व्रत रख सकते हैं। या फिर अन्य कोई अन्य महिला भी इस व्रत को रख सकती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हरतालिका तीज सिर्फ स्त्रियों के लिए ही नहीं, बल्कि पुरुष भी यदि श्रद्धा और पूर्ण आस्था से इस व्रत को करना चाहें तो कर सकते हैं।
कैसे रखा जाता है हरतालिका तीज व्रत?
माना जाता है कि इस दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से पुरुषों को भी सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन में मंगलफल की प्राप्ति होती है। हालांकि, आम तौर पर यह व्रत महिलाओं में ही अधिक प्रचलित है। अगर कोई बीमार है तो वो फलाहार भी इस व्रत को रख सकता है।



Click it and Unblock the Notifications