Latest Updates
-
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन
Hartalika Teej 2025: हरतालिका व्रत में प्यास नहीं लगेगी अगर अपनाएंगे ये 5 नुस्खे, जानें सरगी खाने का सही समय
Hartalika Teej 2025: भाद्रपद मास की तृतीया तिथि को हरतालिका व्रत रखा जाता है। इस साल 26 अगस्त 2025 यानी आज ये पावन व्रत रखा जाएगा। इस दिन सुहागिनें और कन्याएं हरतालिका तीज का व्रत करती हैं। यह व्रत न केवल अखंड सौभाग्य की कामना से जुड़ा है, बल्कि इसमें सबसे कठिन संकल्प है 'निर्जला उपवास' यानी बिना पानी पिए पूरे दिन भक्ति करना। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही उठता है कि आखिर व्रत के दौरान प्यास को कैसे नियंत्रित किया जाए?
यदि व्रत शुरू करने से पहले कुछ खास उपाय कर लिए जाएं, तो प्यास भी नहीं लगेगी और व्रत पूरे उत्साह से सफल होगा। साथ ही सही समय पर ली गई सरगी से पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है। जानिए वे 5 रामबाण उपाय, जिनसे निर्जला व्रत होगा आसान, और साथ ही सरगी का शुभ समय।
कब है सरगी खाने का सही समय
हरतालिका तीज पर सरगी खाने का विशेष महत्व माना जाता है। अगर आप व्रत रखने की तैयारी में हैं जो इससे पहले सरगी का शुभ मुहूर्त भी जान लें। पंचांग के अनुसार, सरगी का शुभ समय सुबह ब्रह्म मुहूर्त में 4 बजकर 27 मिनट से 5 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है। ऐसे में इसी समय पर सरगी खाने का शुभ फल मिलता है।

सरगी खाने का नियम
- प्रातःकाल सूर्योदय से पहले, ब्रह्म मुहूर्त सरगी लेना सबसे शुभ माना जाता है।
- विवाहित स्त्रियों को उनकी सास द्वारा सरगी दी जाती है। इसमें फल, मिठाई, सेवई, सूखे मेवे और सिंदूर जैसी शुभ वस्तुएं होती हैं।
- अविवाहित कन्याएं स्वयं सरगी तैयार करके भगवान शिव-पार्वती को अर्पित करने के बाद ग्रहण कर सकती हैं।
- सरगी में हल्का, सात्विक और पौष्टिक आहार ही लेना चाहिए। तैलीय और भारी भोजन से बचना चाहिए ताकि दिनभर प्यास और भूख कम लगे।
-सरगी में फल, जूस, खीर आदि का सेवन करना उचित होता है।
- सरगी में नारियल पानी पीने से कमजोरी दूर होती है।
-सरगी में नमक आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।
प्यास न लगे इसके रामबाण इलाज
1. हरतालिका तीज में सरगी जरूर खानी चाहिए जिसमें फल और जूस का सेवन करें इससे प्यास कम लगती है।
2. हरतालिका तीज पर बच्चों के साथ बहुत अधिक बातें न करें। ज्यादा बोलने से भी प्यास लगती है।
3. हरतालिका तीज से पहले स्पाइसी और तला-भुना भोजन खाने से परहेज करें।
4. अगर आप सिलाई का काम करती हैं तो हरतालिका तीज पर न करें, क्योंकि पैर की मशीन चलाने से एनर्जी कम होती है और प्यास लगती है।
5. जल्दी उठकर स्नान कर लें, ऐसा करने से भी प्यास कम लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
