Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Hartalika Teej 2025: हरतालिका तीज व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम
Hartalika Teej Me Pani Kab Piye: हरतालिका तीज इस साल 26 अगस्त दिन मंगलवार को पड़ रहा है। यह त्योहार खासकर भारत और नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हरतालिका तीज, विशेष रूप से विवाहित महिलाएं इस दिन को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाने वाला हरतालिका तीज सुहागिन स्त्रियों और कन्याओं के लिए अत्यंत पावन पर्व है। इस दिन महिलाएं अखंड सौभाग्य और शिव-पार्वती के आशीर्वाद के लिए कठोर व्रत करती हैं।
हरतालिका तीज का धार्मिक महत्व भी है। लेकिन हर साल एक सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है कि क्या हरतालिका तीज के व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? आज हम इसका ही जवाब आपको देने जा रहे हैं और बताने जा रहे हैं जानकार इस बारे में क्या कहते हैं।
हरतालिका व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं?
शास्त्रों के जानकार ने बताया है कि हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन होता है जो निर्जला रखा जाता है। इस व्रत को रखने वाली स्त्रियां पूरा दिन न तो पानी पीती हैं और न ही कुछ खाती हैं। दरअसल, हरतालिका तीज व्रत में पानी पीने की सख्त मनाही होती है। लेकिन नियम ये भी कहते हैं कि जो लोग बीमार हैं, जिनकी क्षमता नहीं है और जो बुजूर्ग हैं वो पानी पी सकते हैं।

पौराणिक मान्यता
मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठिन व्रत किया था। इस दिन के माध्यम से, महिलाएं भी पार्वती की तरह अपने पति के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। पार्वती ने भगवान शिव को पाने के लिए कठोर तपस्या की थी, जिसमें उन्होंने जल तक ग्रहण नहीं किया। इसलिए भक्त उसी परंपरा का पालन करते हैं।
ये लोग पी सकते हैं पानी
नियम के अनुसार, वैसे तो हरतालिका व्रत में पानी पीने की सख्त मनाही होती है। मगर जो महिलाएं कमजोर स्वास्थ्य वाली होती हैं, गर्भवती होती हैं। वो पानी पी सकती हैं व फलाहार भी कर सकती हैं। पारंपरिक रूप से यह व्रत निर्जला माना जाता है यानी न भोजन करना, न जल ग्रहण करना। इसे सबसे कठिन व्रतों में से एक कहा गया है।



Click it and Unblock the Notifications