Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Hartalika Teej Ratri Mantra: हरतालिका तीज में जागरण है बहुत जरूरी, रात में करें इन विशेष मंत्रों का जाप
Hartalika Teej Ratri Mantra: हरितालिका तीज का व्रत बहुत शक्तिशाली और त्वरित फलदायक व्रत माना जाता है। इस में शिव और पार्वती दोनों की पूजा करते हैं ताकि अविवाहित कन्या को सुयोग्य वर मिले और विवाहित महिला के पति और बच्चो की आयु लम्बी हो।
शिव को प्रसन्न करना इतना आसान नहीं है। स्वयं माता पार्वती को शिव को प्रसन्न करने के लिए कई वर्षो की तपस्या करनी पड़ी थी। तब जाकर सर्वसुन्दर शिव पति के रूप में मिले। हरितालिका तीज के दिन माता पार्वती और शिव की पूजा करने से व्रती के दांपत्य जीवन में सुख और समृद्धि आती है।

हरतालिका तीज में रात्रि जागरण है जरूरी
एक बात जो बहुत जरुरी है वो आपको जान लेनी चाहिए, तीज व्रत के दिन रात्रि जागरण का विशेष लाभ है। कहा तो यहां तक जाता है कि यदि रात्रि जागरण कर शिव पार्वती के भजन कीर्तन या मंत्रोचारण नहीं किये जाए तो तीज व्रत का समुचित फल नहीं मिलता है। इसलिए तीज में रात्रि जागरण जरूर करें। सिर्फ जागरण ही ना करें बल्कि शिव और पार्वती के मंत्रो का जाप भी करें। निर्जला व्रत करने वालो को मंत्र जाप करने से आराम मिलता है और भक्ति भी हो जाती है।
लेकिन जाप के लिए कोई भी मंत्र नहीं चलेगा। हरितालिका तीज के रात्रि जागरण के लिए शिव और पार्वती के लिए विशेष मंत्र हैं। वो मंत्र यहां बताये जा रहे हैं। इन मंत्रो का रात्रि जागरण के दौरान और पूजा के पश्चात जरूर जाप करें।
देवाधिदेव महादेव को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रो का जाप करें:
ॐ नमः शिवाय
ओम हराय नमः
ओम शम्भवे नमः
ओम महेश्वराय नमः
ओम शूलपाणये नमः
ओम पिनाकवृषे नमः
ओम पशुपतये नमः
माता पार्वती को प्रसन्न करने के लिए इन मंत्रो का जाप करें:
ओम शिवाय नमः
ओम उमाये नमः
ओम पार्वत्यै नमः
ओम जगत्प्रतिष्ठाये नमः
ओम शांतिरूपिण्यै नमः
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications