Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
Hartalika Teej Vrat Kab Kholna Hai: हरतालिका तीज व्रत का पारण कितने बजे करना है?
Hartalika Teej Vrat Kab Kholna Hai: भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित हरतालिका तीज का व्रत आज यानी 6 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस दिन व्रती जल का सेवन नहीं करती हैं और अगली सुबह पूजा के बाद व्रत खोलती हैं।

Hartalika Teej Vrat Paran Ki Vidhi
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है। पूरे दिन उपवास रखने के बाद, भक्त चतुर्थी तिथि को सूर्योदय के बाद अपना व्रत तोड़ते हैं। चतुर्थी तिथि पर सुबह-सुबह भक्त स्नान करके माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करते हैं और व्रत तोड़ने से पहले उन्हें मिठाई का भोग लगाते हैं।
Hartalika Teej 2024 Vrat Paran Ka Samay
व्रत खोलने का सबसे शुभ समय उदय कालिक चतुर्थी तिथि, शनिवार, 7 सितंबर को होगा। सुबह 5 से 6 बजे तक पूजा की जा सकती है, इसके बाद भगवान शिव को जल और मीठा प्रसाद चढ़ाकर व्रत खोला जा सकता है।
कई स्थानों पर ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करने के पश्चात फिर से शिवजी और माता पार्वती की पूजा की जाती है और उसके बाद महिलाएं व्रत का पारण कर लेती हैं।
इस दिन प्याज़ और लहसुन सहित मांसाहारी भोजन का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। इससे व्रत के दौरान शुद्धता बनी रहती है।
हरतालिका तीज व्रत को बहुत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इसमें महिलाएं लगभग 24 घंटे निर्जला उपवास करती हैं। साथ ही इसमें रात्रि जागरण भी अनिवार्य होता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
