Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Hartalika Teej Me Pani Kab Piye: क्या हरतालिका तीज व्रत में पानी पी सकते हैं?
Hartalika Teej Me Pani Pina: हरतालिका तीज 2024 इस साल 6 सितंबर को मनाई जा रही है। यह त्योहार खासकर भारत और नेपाल के विभिन्न हिस्सों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। हरतालिका तीज, विशेष रूप से विवाहित महिलाएं इस दिन को बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाती हैं।
इस दिन, महिलाएं व्रत रखती हैं और भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। यह व्रत पति की लंबी उम्र और खुशहाल दांपत्य जीवन के लिए रखा जाता है। महिलाएं इस दिन उपवासी रहती हैं और विशेष पूजा विधि के अनुसार व्रत करती हैं। इस अवसर पर पारंपरिक पूजा के साथ-साथ महिलाएं सज-धज कर खूबसूरत साड़ियों और आभूषणों से सजी रहती हैं।

हरतालिका तीज का धार्मिक महत्व भी है, क्योंकि यह मान्यता है कि इसी दिन माता पार्वती ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में प्राप्त करने के लिए कठिन व्रत किया था। इस दिन के माध्यम से, महिलाएं भी पार्वती की तरह अपने पति के सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं।
हरतालिका तीज कठिन व्रत में से एक माना जाता है। इस दिन कई तरह के नियमों का भी पालन किया जाता है। पहली बार हरतालिका तीज का व्रत करने वाली महिलाओं के मन में यह सवाल आता है कि इस दिन पानी पी सकते हैं या नहीं। आइये इसका जवाब जानें।
हरतालिका तीज व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? (Hartalika Teej Vrat Me Pani Pi Sakte Hain Ya Nahi?)
हरतालिका तीज व्रत निर्जला रखा जाता है। इस व्रत को करने वाली महिलाएं पूरे दिन पानी ग्रहण नहीं करती हैं। हरतालिका तीज व्रत के दौरान पानी पीना सख्त मना है। इस व्रत को करने वाली महिलाओं और लड़कियों को पूरे व्रत के दौरान पानी पीने से बचना चाहिए। करवा चौथ व्रत की तरह ही हरतालिका तीज के दौरान भी पानी पीने की मनाही होती है।
इस प्रथा के पीछे एक पौराणिक मान्यता है कि हरतालिका तीज के दिन पानी पीने से अगले जन्म में मछली के रूप में जन्म मिलता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
