Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
April Festival Calendar 2023: अप्रैल माह में आएंगे हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे बड़े पर्व, देखें पूरी लिस्ट
अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक़ साल 2023 का चौथा महीना अप्रैल शुरू होने वाला है। इस साल मार्च का महीना होली, नवरात्रि, युगादि, गुड़ी पड़वा, राम नवमी जैसे त्योहारों से भरा रहा।
वहीं बड़े और मुख्य त्योहारों के लिहाज से अप्रैल माह भी बहुत खास है। इस महीने में हनुमान जयंती, अक्षय तृतीया जैसे पर्व के आलावा ईद-उल-फितर और गुड फ्राइडे भी पड़ रहे हैं। इस लेख के माध्यम से जानते हैं अप्रैल 2023 में किस तारीख को कौन सा व्रत रखा जाएगा और कौन सा पर्व मनाया जाएगा।

1 अप्रैल 2023 : कामदा एकादशी
चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु का पूरे विधि विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि जो जातक एकादशी का व्रत करता है उन्हें श्रीहरि की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
4 अप्रैल 2023 : महावीर जयंती
इस साल यानी की 2023 में महावीर जयंती 04 अप्रैल 2023 को है और इस दिन मंगलवार है। वर्धमान महावीर जैन धर्म के प्रवर्तक भगवान श्री आदिनाथ की परंपरा में चौबीस वें तीर्थंकर हुए थे।

6 अप्रैल 2023 : हनुमान जयंती
चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि 6 अप्रैल, गुरुवार के दिन पड़ रही है। इसी दिन हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाएगा। बजरंगबली के भक्तों के लिए ये दिन बहुत विशेष होता है।
7 अप्रैल 2023 : गुड फ्राईडे
गुड फ्राइडे ईसाई समुदाय के लोगों के लिए बहुत प्रमुख दिन है। यही वो दिन है जब ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था।
9 अप्रैल 2023 : ईस्टर
इसी तारीख को ईसाई धर्म के मानने वाले लोग ईस्टर का पर्व मनाएंगे। यह गुड फ्राइडे के बाद आने वाले रविवार को मनाया जाता है।

14 अप्रैल 2023 : बैसाखी, बिहू
वैशाखी का त्योहार उत्तर भारत खासतौर से पंजाब में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। यह फसलों से जुड़ा पर्व है। 14 अप्रैल को ही सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे जिसे मेष संक्रांति कहा जाता है।
15 अप्रैल 2023 : विशु कानी
इस वर्ष विषुक्कणी का पर्व 15 अप्रैल 2023 को मनाया जाएगा। विषुक्कणी को मलयाली लोग नववर्ष के रूप में मनाते हैं।

16 अप्रैल 2023 : वरुथिनी एकादशी
वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को वरुथिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस व्रत को करने से दस हजार वर्ष तक तप करने के बराबर फल मिलता है।
22 अप्रैल 2023 : अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती, ईद-उल फितर
इस साल अक्षय तृतीया 22 अप्रैल 2023 को है। वैसाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को परशुराम जयंती मनाई जाती है। ईद का पर्व चांद दिखने पर निर्भर करता है। संभावना है कि एक माह के रमजान महीने के पश्चात् 22 अप्रैल को चांद देखकर ईद मनाई जाएगी।

27 अप्रैल 2023 : सीता नवमी, गंगा सप्तमी
राजा जनक की पुत्री और भगवान श्री राम की पत्नी माता सीता के जन्मदिन के रूप में सीता नवमी मनाई जाती है। इस दिन को जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
