Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
August 2023 Vrat Tyohar: हरियाली तीज, नागपंचमी, रक्षाबंधन, अगस्त में आएंगे ये मुख्य त्योहार
कुछ ही दिनों में अगस्त का महीना शुरू होने वाला है और भारत के कुछ बेहद ही महत्वपूर्ण त्यौहार, पर्व और व्रत इस महीने में आयेंगे। इस बार 59 दिनों का सावन होने के कारण पूरे अगस्त माह में भी श्रावण चलता रहेगा, यह श्रावण अधिकमास होगा।
तीज से लेकर नाग पंचमी और रक्षाबंधन जैसे पर्व अगस्त के महीने में आने वाले हैं। जानते हैं वर्ष 2023 के आठवें महीने अगस्त में आने वाले सभी महत्वपूर्ण पर्वों और व्रत की लिस्ट -

| 01 अगस्त 2023 (मंगलवार) : | श्रावण अधिक मास का तीसरा मंगला गौरी व्रत, श्रावण अधिक पूर्णिमा |
| 04 अगस्त 2023 (शुक्रवार): | विभुवन संकष्टी चतुर्थी |
| 07 अगस्त 2023 (सोमवार): | श्रावण अधिक मास का तीसरा सोमवार |
| 08 अगस्त 2023 (मंगलवार): | श्रावण अधिक मास का चौथा मंगला गौरी व्रत, कालाष्टमी |
| 12 अगस्त 2023 (शनिवार): | परम एकादशी |
| 13 अगस्त 2023 (रविवार): | श्रावण अधिक प्रदोष व्रत |
| 14 अगस्त 2023 (सोमवार): | श्रावण अधिक मास का चौथा सोमवार व्रत, श्रावण अधिक मास की शिवरात्रि, पुष्य नक्षत्र |
| 15 अगस्त 2023 (मंगलवार): | स्वतंत्रता दिवस, श्रावण अधिक मास का पांचवां मंगला गौरी व्रत |
| 16 अगस्त 2023 (बुधवार): | श्रावण अधिक मास समाप्त, श्रावण अधिक अमावस्या, पारसी नववर्ष |
| 17 अगस्त 2023 (गुरुवार): | सिंह संक्रान्ति, चन्द्र दर्शन |
| 18 अगस्त 2023 (शुक्रवार): | स्वामी करपात्री महाराज जयंती |
| 19 अगस्त 2023 (शनिवार): | हरियाली तीज, झूला प्रारंभ |
| 20 अगस्त 2023 (रविवार): | विनायक चतुर्थी, दूर्वा गणपति व्रत |
| 21 अगस्त 2023 (सोमवार): | नाग पंंचमी, सावन सोमवार व्रत |
| 22 अगस्त 2023 (मंगलवार): | मंगला गौरी व्रत, कल्कि जयंती |
| 23 अगस्त 2023 (बुधवार): | गोस्वामी तुलसीदास जयंती, मोक्ष सप्तमी |
| 27 अगस्त 2023 (रविवार): | श्रावण पुत्रदा एकादशी (पवित्रा एकादशी) |
| 28 अगस्त 2023 (सोमवार): | श्रावण मास का सोमवार व्रत, दामोदर द्वादशी, सोम प्रदोष व्रत |
| 29 अगस्त 2023 (मंगलवार): | मंगला गौरी व्रत, ओणम |
| 30 अगस्त 2023 (बुधवार): | रक्षाबंधन पर्व, श्रावण पूर्णिमा व्रत |
| 31 अगस्त 2023 (गुरुवार): | गायत्री जयंती, संस्कृत दिवस, श्रावण मास की स्नान-दान की पूर्णिमा, लव-कुश जयंती |
हरियाली तीज - विवाहित महिलाओं द्वारा अखंड सौभाग्य के लिए रखा जाने वाला तीज का व्रत 19 अगस्त को होगा।
नाग पंचमी - 21 अगस्त को नाग पंचमी का पर्व होगा जिसमें सौभाग्य प्राप्ति के लिए नाग देवता की पूजा की जाती है। नाग महादेव शिव के प्रिय होते हैं इसलिए उनकी पूजा शिव को प्रसन्न करती है।

रक्षाबंधन - श्रावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला रक्षाबंधन का त्यौहार इस वर्ष 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती हैं।।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
