Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
August 2024 Festivals List: अगस्त में आएंगे रक्षाबंधन, नागपंचमी, हरियाली तीज जैसे पर्व, नोट करें सही डेट
August 2024 Festivals List: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक अगस्त का महीना संपूर्ण 12 माह में से आठवें नंबर पर आता है। अगस्त के महीने में श्रावण अमावस्या, मंगला गौरी व्रत, रक्षाबंधन, अजा एकादशी, बलराम जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण त्योहार आएंगे जिनका सनातन धर्म में अपने आप में बहुत विशेष महत्व और इतिहास है।
आपको बता दें कि अगस्त महीने का सनातन धर्म में अत्यधिक महत्व है। तो आइए आपको इन त्योहारों की तिथियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानते हैं-

अगस्त 2024 त्योहारों की लिस्ट (August 2024 Festivals List)
1 अगस्त दिन गुरुवार 2024 - प्रदोष व्रत कृष्णा
2 अगस्त दिन शुक्रवार 2024 - सावन मासिक शिवरात्रि
4 अगस्त दिन रविवार 2024 - श्रावण अमावस्या, हरियाली अमावस्या
5 अगस्त दिन सोमवार 2024 - तीसरा सावन सोमवार
6 अगस्त दिन मंगलवार 2024 - मंगला गौरी व्रत
7 अगस्त दिन बुधवार 2024 - हरियाली तीज
8 अगस्त दिन गुरुवार 2024 - विनायक चतुर्थी
9 अगस्त दिन शुक्रवार 2024 - नाग पंचमी
10 अगस्त दिन शनिवार 2024 - कल्कि जयंती
11 अगस्त दिन रविवार 2024 - तुलसीदास जयंती
12 अगस्त दिन सोमवार 2024 - चौथा सावन सोमवार
13 अगस्त दिन मंगलवार 2024 - मंगला गौरी व्रत
16 अगस्त दिन शुक्रवार 2024 - श्रावण पुत्रदा एकादशी, सिंह संक्रांति, वरलक्ष्मी व्रत
17 अगस्त दिन शनिवार 2024 - प्रदोष व्रत शुक्ल
19 अगस्त दिन सोमवार 2024 - रक्षाबंधन, श्रावण पूर्णिमा व्रत
20 अगस्त दिन मंगलवार 2024 - भाद्रपद माह प्रारंभ
22 अगस्त दिन गुरुवार 2024 - संकष्टी चतुर्थी, कजरी तीज, बहुला चौथा
24 अगस्त दिन शनिवार 2024 - बलराम जयंती
25 अगस्त दिन रविवार 2024- शीतला सातम
26 अगस्त दिन सोमवार 2024 - कृष्ण जन्माष्टमी
27 अगस्त दिन मंगलवार 2024 - दही हांडी
29 अगस्त दिन गुरुवार 2024 - अजा एकादशी
31 अगस्त दिन शनिवार 2024- प्रदोष व्रत कृष्ण, पर्यूषण पर्व शुरू
अगस्त माह 2024 में पड़ने वाली प्रमुख त्योहार (August 2024 Vrat Tyohar)
श्रावण अमावस्या (Sawan Amavasya)
हिंदू मान्यताओं में अमावस्या या श्रावण अमावस्या का सदियों से ही धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व रहा है। प्रत्येक महीने की एक अमावस्या होती है लेकिन श्रावण मास की अमावस्या भगवान शिव के प्रिय महीने सावन में आती है। इस दिन विशेष रूप से पूजा और दान किया जाता है। इस समय चारों ओर हरियाली होने के कारण इसे हरियाली अमावस्या भी कहा जाता है। इस अमावस्या के दो दिन पश्चात हरियाली तीज मनाई जाती है जो सौभाग्यशाली बनाती है।
मंगला गौरी व्रत (Mangla Gauri Vrat 2024)
मंगला गौरी व्रत का पावन पर्व देवी पार्वती की पूजा अर्चना के लिए समर्पित है। यदि कोई संतान प्राप्ति की इच्छा से यह व्रत करता है तो उसकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी हो जाती है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से विवाहित महिलाओं को अखंड या सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। इसके साथ ही अगर किसी महिला के वैवाहिक जीवन में किसी भी प्रकार से बाधाएँ आ रही है तो उनके लिए यह व्रत भी बहुत ही कारगर होता है। वहीं अगर अविवाहित कन्या को विवाह के लिए लंबे अंतराल योग के कारण जूझना पड़ रहा है तो यह व्रत वर पाने के लिए बहुत ही उत्तम साबित होता है।
रक्षाबंधन (Rakshabandhan 2024)
रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उनके प्यार और सहयोग का प्रतीक है। राखी बांधने से पहले बहन अपने भाइयों की पूजा करती है और उनकी कलाई पर धागा या राखी बांधती है जिससे रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है। इसके बाद भाई बहन को उपहार स्वरूप कुछ पैसे या गिफ्ट देते हैं जो इस प्यार भरे पल को और भी यादगार तथा खास बना देता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
