Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
December 2023 Vrat Tyohar: साल के आखिरी महीने में आएंगे ये बड़े फेस्टिवल, नोट कर लें सही तिथि
December 2023 Festival Calendar: साल 2023 अपने अंतिम पड़ाव में लगभग पहुंच ही चुका है। ये कल की बात ही लगती है जब नववर्ष के जश्न के साथ हम लोगों ने साल 2023 का स्वागत किया था। तीज-त्योहारों, पावन व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ यह वर्ष समापन की तरफ बढ़ रहा है।
नवंबर का महीना खत्म होने ही वाला है और दिसंबर में आने वाले फेस्टिवल और हॉलिडे सीजन का लोग इंतजार कर रहे हैं। हिन्दुओं के लिए दिसंबर का महीना काफी मायने रखता है। नवंबर में धनतेरस, दिवाली, भाईदूज, छठ पूजा मनाने के बाद कई मुख्य व्रत और त्योहार दिसंबर के महीने में आते हैं।

आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं दिसंबर 2023 में कौन कौन से मुख्य व्रत और त्योहार आने वाले हैं। देखें दिसंबर फेस्टिवल कैलेंडर 2023:
05 दिसंबर 2023 : (मंगलवार) कालाष्टमी, कालभैरव जयंती
08 दिसंबर 2023 : (शुक्रवार) उत्पन्न एकादशी
10 दिसंबर 2023 : (रविवार) प्रदोष व्रत (कृष्ण)
11 दिसंबर 2023 : (सोमवार) मासिक शिवरात्रि
12 दिसंबर 2023 : (मंगलवार) अमावस्या, भौमवती अमावस्या, गौरी तपो व्रत
13 दिसंबर 2023 : (बुधवार) हेमंत ऋतु
14 दिसंबर 2023 : (गुरुवार) चंद्र दर्शन
16 दिसंबर 2023 : (शनिवार) धनु सक्रांति, वरद चतुर्थी
17 दिसंबर 2023 : (रविवार) विवाह पंचमी
18 दिसंबर 2023 : (सोमवार) सोमवार व्रत, षष्टी

20 दिसंबर 2023 : (बुधवार) दुर्गाष्टमी व्रत
22 दिसंबर 2023 : (शुक्रवार) गीता जयंती, मोक्षदा एकादशी
23 दिसंबर 2023 : (शनिवार) वैकुण्ठ एकादशी
24 दिसंबर 2023 : (रविवार) अनंग त्रियोदशी व्रत, प्रदोष व्रत (शुक्ल)
25 दिसंबर 2023 : (सोमवार) क्रिसमस, रोहिणी व्रत
26 दिसंबर 2023 : (मंगलवार) मार्गशीष पूर्णिमा, सत्य व्रत, अन्नपूर्णा जयंती, सत्य व्रत, पूर्णिमा व्रत, पूर्णिमा
30 दिसंबर 2023 : (शनिवार) संकष्टी गणेश चतुर्थी
दिसंबर 2023 में ग्रह गोचर
13 दिसंबर 2023- बुध ग्रह धनु राशि में वक्री हो जाएंगे।
16 दिसंबर 2023- सूर्य संक्रांति; सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
25 दिसंबर 2023- शुक्र देव का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा।
27 दिसंबर 2023- मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करके धनु राशि में प्रवेश करेंगे।
28 दिसंबर 2023- बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
31 दिसंबर 2023- बृहस्पति ग्रह मेष राशि में मार्गी हो जाएंगे।
उत्पन्ना एकादशी : ऐसी मान्यता है कि जो भी व्यक्ति एकादशी का व्रत नहीं रखता है और इसकी शुरुआत करना चाहता है तो मार्गशीर्ष माह की उत्पन्ना एकादशी के दिन से वह इस व्रत को शुरू कर सकता है। एकादशी का व्रत शुरू करने के लिए यह दिन बेहद शुभ माना जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार उत्पन्ना एकादशी के दिन माता एकादशी का जन्म हुआ था, इसलिए इसे उत्पन्ना एकादशी कहते हैं।
विवाह पंचमी : प्रत्येक वर्ष मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी को विवाह पंचमी का शुभ अवसर मनाया जाता है। विवाह पंचमी की तिथि के दिन ही भगवान श्री राम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह पंचमी का यह पर्व राम मंदिरों में बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है और अयोध्या में तो इस दिन की ख़ास ही छटा रहती है। परन्तु महत्वपूर्ण बात यह है कि इस शुभ दिन विवाह संपन्न नहीं किये जाते हैं।
गीता जयंती : मान्यताओं के अनुसार मोक्षदा एकादशी के दिन ही द्वापर युग में भगवान् श्री कृष्ण ने महाभारत युद्ध के दौरान कुरुक्षेत्र में अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। तभी इस तिथि को गीता जयंती के रूप में मनाया जाता है। गीता जयंती के उपलक्ष्य में देश भर में कई स्थानों पर गीता मेले का आयोजन भी किया जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
