Latest Updates
-
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल
February 2024 Festivals List: बसंत पंचमी से माघ पूर्णिमा तक, जानें फरवरी में आने वाले व्रत-त्योहारों की तिथि
February 2024 Vrat-Tyohar Ki List: हिन्दू धर्म में पर्व, व्रत, विशेष योग और धार्मिक तिथियों का ख़ास महत्व होता है। कैलेन्डर के हर माह में कुछ हिन्दू धार्मिक त्यौहार आते हैं। इन ख़ास दिनों में पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया जाता है और परम्पराओं का पालन किया जाता है।
वर्ष 2024 का पहला महीना जनवरी अब खत्म होने को है और अगले महीने फरवरी में कई सारे व्रत-त्योहार आने वाले है। पेश हैं फरवरी 2024 में आने वाले पर्वों की लिस्ट -

षटतिला एकादशी- 6 फरवरी 2024, मंगलवार
यह तिथि भगवान श्री विष्णु को समर्पित होती है, षटतिला एकादशी के दिन अपनी दिनचर्या में तिल का प्रयोग किया जाता है। इस दिन व्रत और भगवान विष्णु की अराधना करने से मोक्ष और सुख की प्राप्ति होती है।
प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष)- 7 फरवरी, 2024, बुधवार
मासिक शिवरात्रि - 8 फरवरी, गुरुवार
माघ अमावस्या-9 फरवरी 2024, शुक्रवार
माघ महीने की अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है, इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व होती है।
कुंभ संक्रांति-13 फरवरी 2024, मंगलवार
सूर्यदेव हर माह अपनी राशि बदलते हैं। फरवरी माह की 13 तारीख को वे कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन सूर्य देव की पूजा, उन्हें जल अर्पण, और पवित्र स्नान किया जाता है।
बसंत पंचमी-14 फरवरी 2024, बुधवार
इस दिन को बसंत ऋतु के आगमन का दिन माना जाता है। इस दिन विभिन्न मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं क्योंकि यह दिन अत्यधिक शुभ होता है। इस विशेष दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की जाती है।
जया एकादशी-20 फरवरी 2024, मंगलवार
इस एकादशी के दिन जो भगवान विष्णु की पूजा करता है और व्रत का पालन करता है, वह अगले जन्म में भूत-प्रेत या फिर पिशाच की योनी में नहीं जाता है।
प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)- 21 फरवरी, 2024 बुधवार
माघ पूर्णिमा -28 फरवरी 2024, बुधवार
माघ माह की पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान और व्रत के पालन से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications