Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
March Festivals 2025 : होली से चैत्र नवरात्रि तक, नोट कर लें मार्च में आने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट
March Festivals Calendar 2025 : साल 2025 के तीसरे महीने, मार्च में कई महत्वपूर्ण तीज-त्योहार मनाए जाएंगे। यह महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद खास होगा, क्योंकि इसी दौरान हिंदू नववर्ष 2082 की शुरुआत होगी। साथ ही, मीन खर मास रहने के कारण विवाह और अन्य शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे।
मार्च का महीना फाल्गुन और चैत्र मास के अंतर्गत रहेगा, जिसमें होली, चैत्र नवरात्रि और गुड़ी पड़वा जैसे बड़े पर्व शामिल हैं। इस माह में पड़ने वाले सभी व्रत-त्योहारों की पूरी सूची आगे दी गई है...

मार्च 2025 के व्रत-त्योहारों की पूरी डिटेल (Details of festivals of march 2025)
मार्च 2025 के प्रमुख व्रत-त्योहार
1 मार्च (शनिवार) - फुलरिया दोज
3 मार्च (सोमवार) - विनायकी चतुर्थी व्रत
7 मार्च (शुक्रवार) - होलाष्टक प्रारंभ
10 मार्च (सोमवार) - रंगभरी ग्यारस, आमलकी एकादशी
11 मार्च (मंगलवार) - गोविंद द्वादशी, प्रदोष व्रत
13 मार्च (गुरुवार) - होलिका दहन, व्रत पूर्णिमा
14 मार्च (शुक्रवार) - होली उत्सव, होलाष्टक समाप्त, खरमास आरंभ
15 मार्च (शनिवार) - बसंतोत्सव
16 मार्च (रविवार) - भगवान चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज
17 मार्च (सोमवार) - गणेश चतुर्थी व्रत
19 मार्च (बुधवार) - रंगपंचमी
20 मार्च (गुरुवार) - एकनाथ छठ
21 मार्च (शुक्रवार) - भानु सप्तमी, शीतला सप्तमी
22 मार्च (शनिवार) - बसोरा, शीतला अष्टमी
25 मार्च (मंगलवार) - पापमोचनी एकादशी
27 मार्च (गुरुवार) - वारुणी पर्व, शिव चतुर्दशी, प्रदोष व्रत, मां हिंगलाज जयंती
29 मार्च (शनिवार) - स्नान-दान अमावस्या
30 मार्च (रविवार) - गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ, विक्रम संवत 2082 की शुरुआत
31 मार्च (सोमवार) - सिंधारा दोज, मत्स्य अवतार
खरमास 14 मार्च से शुरू
14 मार्च 2025 को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेगा, जिससे मीन खर मास शुरू हो जाएगा। यह अवधि 14 अप्रैल 2025 तक रहेगी, जिसके दौरान विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और अन्य शुभ कार्यों पर रोक रहेगी।
विक्रम संवत 2082 की शुरुआत
30 मार्च 2025 को गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि के साथ हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2082 की शुरुआत होगी। यह कैलेंडर राजा विक्रमादित्य द्वारा प्रचलित किया गया था और भारत में कई तीज-त्योहार इसी पंचांग के अनुसार मनाए जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications