Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
May Festival Calendar 2023: मई माह में पड़ेंगे शनि जयंती, गंगा दशहरा, वट सावित्री व्रत, नोट करें सही डेट
मई का महीना शुरू होने को है। उत्तर भारत में जहाँ भीषण गर्मी पड़ती है, वहीं दक्षिण भारत मानसून के आगमन की तैयारी करता है।
इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत-त्यौहार पड़ते हैं। इस वर्ष मई में ही साल का पहला चन्द्र ग्रहण लगने वाला है। पंचांग के अनुसार मई माह की शुरुआत मोहिनी एकादशी से हो रही है, उसके बाद पूरे माह व्रत त्यौहार आते रहेंगे।
मई में ही हिन्दू नववर्ष का ज्येष्ठ माह शुरू होगा। साथ ही वैशाख पूर्णिमा, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत, गंगा दशहरा जैसे पर्व भी इसी महीने में ही पड़ेंगे। जानते हैं मई के माह में पड़ने वाले सभी व्रत त्यौहार -

1 मई 2023, सोमवार - मोहिनी एकादशी
मई के इस माह में पहली एकादशी मोहिनी एकादशी पड़ने वाली है। इस एकादशी के अवसर पर भगवान विष्णु के मोहिनी स्वरुप की पूजा की जाती है। मोहिनी एकादशी वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है।
2 मई 2023, मंगलवार - परशुराम द्वादशी
परशुराम जी को भगवान विष्णु के छठे अवतार के रूप में जाना जाता है। पंचांग के अनुसार, वैशाख माह में शुक्ल पक्ष की द्वादशी को परशुराम द्वादशी मनाई जाती है।
3 मई 2023, बुधवार - प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष)
हर माह में दो बार प्रदोष व्रत पड़ता है, एक कृष्ण पक्ष में और एक शुक्ल पक्ष में। यह व्रत दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। वैशाख माह की त्रयोदशी तिथि 3 मई को पड़ रही है।
4 मई 2023, गुरुवार - नरसिंह जयंती
वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरसिंह जयंती मनाई जाती है। उदया तिथि के अनुसार, इस साल नरसिंह जयंती 4 मई, गुरुवार के दिन मनाई जाएगी।
5 मई 2023, शुक्रवार - वैशाख पूर्णिमा व्रत, बुद्ध पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण
5 मई की तारीख कई मायनों में खास है। इस दिन वैसाख पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। बौद्ध धर्म के अनुयायी बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाएंगे। वहीं इस दिन साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण भी लगेगा।
6 मई 2023, शनिवार - ज्येष्ठ माह शुरू, नारद जयंती
ज्येष्ठ माह की शुरुआत 6 मई, 2023 से होगी और 4 जून 2023 को ज्येष्ठ माह का समापन होगा। इस साल यानी 2023 में नारद जयंती 6 मई को मनाई जाएगी।
8 मई 2023, सोमवार - एकदंत संकष्टी चतुर्थी
ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को एकदंत संकष्टी चतुर्थी कहा जाता है। इस साल एकदंत संकष्टी चतुर्थी 8 मई, सोमवार को मनाया जाएगा।
15 मई 2023, सोमवार - अपरा एकादशी, वृषभ संक्रांति़
वृषभ संक्रांति का त्यौहार 15 मई 2023 को सोमवार के दिन है। इस दिन ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि है जिसे अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है।
17 मई 2023, बुधवार - मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण)
प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव की विशेष अराधना की जाती है। मासिक शिवरात्रि हर माह में एक बार आती है। यह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन पड़ती है।
19 मई 2023, शुक्रवार - ज्येष्ठ अमावस्या, शनि जयंती, वट सावित्री व्रत
इस साल 19 मई को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पड़ रही है। इसी दिन शनि जयंती और वट सावित्री व्रत रखा जाएगा।
23 मई 2023, मंगलवार - विनायक चतुर्थी
वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन विनायक चतुर्थी व्रत रखा जाता है। इस दिन पूरे विधि विधान से गणेश भगवान की पूजा की जाती है।
30 मई 2023, मंगलवार - गंगा दशहरा
इस साल गंगा दशहरा 30 मई 2023, मंगलवार के दिन पड़ रहा है। शास्त्रों में गंगा दशहरा का दिन बेहद पावन माना गया है। इस दिन गंगा में स्नान, अपने सामर्थ्यनुसार दान और प्रभु का ध्यान करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
31 मई 2023, बुधवार - निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती, राम लक्ष्मण द्वादशी
मई के महीने में ही तीसरी एकादशी भी पड़ने वाली है। 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इसी दिन गायत्री जयंती भी मनाई जाएगी। छात्रों को इस दिन गायत्री माता की आराधना करने की सलाह दी जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
