Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
November 2023 Vrat Tyohar: करवा चौथ, दिवाली, छठ, नवंबर में आने वाले हैं कई बड़े त्योहार, देखें लिस्ट
November 2023 Vrat Tyohar: हिन्दू पंचांग का हर माह सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से बेहद अहम होता है। कैलेन्डर के नवंबर माह में हिन्दू धर्म के बेहद ज़रूरी व्रत त्यौहार आते हैं। इस वर्ष नवंबर का पहला ही दिन बड़ा शुभ होगा क्योंकि 1 नवंबर को करवाचौथ मनाया जाएगा।
इस वर्ष नंबर के माह में ही दीपावली, धनतेरस और भाईदूज जैसे मुख्य त्यौहार आयेंगे। हिन्दू पंचांग के अनुसार नवंबर में कार्तिक माह चलेगा। जानते हैं नवंबर 2023 में आने वाले सभी व्रत और त्यौहार की तारीख क्या है -

1 नवंबर 2023 (बुधवार) - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
5 नवंबर 2023 (रविवार) - अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान, रवि पुष्य योग
9 नवंबर 2023 (गुरुवार) - रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, यम दीपक, पंचक शुरू
11 नवंबर 2023 (शनिवार) - काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर 2023 (रविवार) - दिवाली, नरक चतुर्दशी
13 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर 2023 (मंगलवार) - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, भाई दूज, यम द्वितीया

16 नवंबर 2023 (गुरुवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी
17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - नागुला चौथ, वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2023 (शनिवार) - लाभ पंचमी, स्कंद षष्ठी
19 नवंबर 2023 (रविवार) - छठ पूजा, जलाराम बापा जयंती, भानु सप्तमी
20 नवंबर 2023 (सोमवार) - गोपाष्टमी, पंचक शुरू
21 नवंबर 2023 (मंगलवार) - अक्षय नवमी
23 नवंबर 2023 (गुरुवार) - भीष्म पंचक शुरू, देवउठनी एकादशी
24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत
25 नवंबर 2023 (शनिवार) - बैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत
26 नवंबर 2023 (रविवार) - मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
27 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक माह समाप्त
30 नवंबर 2023 (गुरुवार) - गणाधिप संकष्टी चतुर्थी (मार्गशीर्ष माह)
करवाचौथ - 1 नवंबर - यह व्रत सुहागन अपने पति की दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चन्द्रमा को अर्घ्य देकर अपना व्रत खोलती हैं।
अहोई अष्टमी - 5 नवंबर - माताएं इस व्रत को अपने बच्चों की सलामती के लिए रखती हैं। अहोई माता की उपासना में वे इस व्रत को पूरा करती हैं।
धनतेरस - 10 नवंबर - यह दिवाली से पहले मनाया जाने वाला प्रमुख पर्व हैं। इस दिन भगवान कुबेर, देवी लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है।
दिवाली - 12 नवंबर - हिन्दू धर्म का सबसे मुख्य त्यौहार दीपावली को माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की अराधना की जाती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
