Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Hindu Nav Varsh: कब से शुरू हो रहा है हिंदू नववर्ष, जानें इस वर्ष की भविष्यवाणी
Hindu Nav Varsh 2024 Kab Hai: अप्रैल माह की शुरुआत हो चुकी है। अब इसके साथ ही हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत होने वाली है। हिंदू नव वर्ष का आरंभ मुख्य रूप से चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को माना जाता है। हिंदू कैलेंडर के अंतिम महीने को फाल्गुन माह के नाम से जानते है।
चैत्र मास की शुरुआत मार्च के अंतिम तथा अप्रैल के प्रारंभ में होती है। इस वर्ष 2024 में चैत्र मास की शुरुआत 26 मार्च से हो चुकी है। पौराणिक मान्यता है कि चैत्र मास की प्रतिपदा तिथि को भगवान ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसी कारण से चैत्र महीना हिंदू नव वर्ष का प्रथम माह बना। आइये जानते हैं कि इस साल हिंदू नव वर्ष कब से लगने वाला है और इसका क्या महत्व है।

हिंदू पंचांग के अनुसार महीनों के नाम
हिंदू 1 वर्ष में 12 माह होते हैं। 12 महीनों के नाम हैं - चैत्र, बैसाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, सावन, भाद्रपक्ष, अश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष, पौष और माघ जिसमें साल का अंतिम माह फाल्गुन का होता है।
हिंदू पंचांग का नववर्ष -
इंग्लिश कैलेंडर यानी ग्रेगरियन कैलेंडर के मुताबिक 1 जनवरी को नए वर्ष की शुरुआत होती है। लेकिन हिंदू नव वर्ष की शुरुआत चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को होती है। हिंदू नव वर्ष साल 2024 में विक्रम संवत् 2081 का होगा। जिसका आरंभ 9 अप्रैल दिन मंगलवार को होगा।
संवत् का क्या अर्थ है -
विक्रम संवत् एक कैलेंडर प्रणाली होती है। जिसका मुख्य रूप से पालन भारतीय उपमहाद्वीप में हिंदू और सिख धर्म के लोग करते हैं। जिसमें संवत् का शाब्दिक अर्थ है वर्ष। सम्राट विक्रमादित्य द्वारा ईसा पूर्व 57 में इसका प्रचलन शुरू किया गया था।
ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार माने तो विक्रम संवत् 2081 में राजा मंगल और मंत्री शनि होने के कारण साल भर उथल-पुथल बनी रहेगी। संपूर्ण भारत में आंतरिक संघर्ष बढ़ने की संभावना है तथा इस दौरान अर्थव्यवस्था में सुधार की स्थिति बन रही है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
