Latest Updates
-
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत
Holi 2024: सबसे पहले किसे लगाया जाता है रंग, जानें क्या है सही नियम
Holi Ke Din Kise Sabse Pehle Rang Lagayen: रंगों और गुलालों के त्यौहार होली को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। होली का त्यौहार पूरे भारत में हर्ष उल्लास के साथ मनाते हैं। होली के पावन पर्व पर भगवान श्री कृष्ण की विशेष विधि विधान से पूजा की जाती है।
प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। होली के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है उसके पश्चात ही होली मनाई जाती है। किसी भी पर्व को मनाने से पूर्व भगवान की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जानते हैं सर्वप्रथम होली में गुलाल किसे लगाना चाहिए।

सबसे पहले इष्ट देव को लगाएं गुलाल
होली के पावन पर्व पर सर्वप्रथम अपने इष्ट देव को अपनी राशि के मुताबिक गुलाल लगाकर पूजा अर्चना करें। इससे अनेकों लाभ हो सकते हैं। साथ ही उनकी कृपा आप पर निरंतर बनी रहती है। होली के खास पर्व पर लाल गुलाल, हरे गुलाल या फिर अपने राशि के अनुसार रंग का चुनाव कर गुलाल लगाएं जिससे आपको सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होगी तथा आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।
बड़े बुजुर्गो को लगाएं रंग
होली के खास पर्व पर घर के बड़े बुजुर्गों को गुलाल लगाएं। मान्यता है कि घर के बड़ों को गुलाल लगाने से भगवान प्रसन्न होते हैं जिससे पारिवारिक माहौल में मधुरता बनी रहती है और सुख शांति समृद्धि प्राप्ति होती है।
माता पिता को गुलाल लगाएं
होली के पावन पर्व पर अपने इष्ट देव को गुलाल लगाने के पश्चात अपने माता-पिता को गुलाल लगाएं जिससे सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं एवं ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है । साथ ही अगर आप इष्ट देव से पहले अपने माता-पिता को गुलाल लगाते हैं तो इष्ट देव खुश हो जाते हैं ।
बच्चों को लगाएं गुलाल
होली के पावन पर्व पर इस्ट देव और माता-पिता के साथ-साथ अपने घर परिवार के छोटे-छोटे बच्चों को अबीर गुलाल लगाएं। इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है और मन मस्तिष्क हमेशा खिला रहता है। साथ ही मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
रिश्तेदारों को रंग लगाएं
होली के खास दिन में अपने रिश्तेदारों को अबीर गुलाल जरुर लगाएं इससे जीवन में चल रहें कष्टों से मुक्ति मिलती है। आपसी प्रेम बना रहता है। भाईचारा बढ़ता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications