Latest Updates
-
Varuthini Ekadashi Vrat Katha: वरुथिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा 10 हजार साल की तपस्या जितना फल -
Varuthini Ekadashi 2026 Wishes: श्रीहरि विष्णु है जिनका नाम...वरुथिनी एकादशी पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं -
Varuthini Ekadashi 2026 Sanskrit Wishes: वरुथिनी एकादशी पर दिव्य संस्कृत श्लोकों सें दें अपनों को शुभकामनाएं -
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: वरूथिनी एकादशी पर सिंह-तुला की चमकेगी किस्मत, ये 3 राशियां रहें सावधान -
Budh Gochar: सोमवार को शनि के घर में होगी बुध की एंट्री, जागेगी इन राशियों की सोई किस्मत -
Dadi Ma ke Nuskhe: चेहरे के जिद्दी काले दाग होंगे गायब, बस आजमाएं दादी मां के ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे -
16 की उम्र में 20 साल बड़े आदमी से शादी, बेटा-बेटी की मौत का गम, दुखों से भरी थी आशा भोसले की जिंदगी -
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन, बेटे ने की दुखद खबर की पुष्टि, जानें अंतिम संस्कार का समय -
Akshaya Tritiya से शुरू होगी Char Dham Yatra, अब घर बैठें ऐसे करें बायोमेट्रिक रजिस्ट्रेशन -
Asha Bhosle Net Worth: पीछे छोड़ गईं करोड़ों का साम्राज्य, जानें कितनी संपत्ति की मालकिन थीं आशा भोसले
Holi Ke Bhajan : होली पर गाएं जाने वाले लोकप्रिय भजन, भक्ति के रंग में डूब जाएगा फाल्गुन का महीना
Holi Popular Bhajans in Hindi : होली केवल रंगों का उत्सव नहीं है, बल्कि आत्मा की शुद्धि और भक्तिरस में डूबने का एक अनोखा अवसर भी है। यह पर्व जहां इंद्रधनुषी रंगों से चेहरे पर मुस्कान खिलाता है, वहीं भक्ति की मधुरता से मन को अपार शांति और आनंद की अनुभूति कराता है। जब अबीर-गुलाल की फुहारें उड़ती हैं और ढोल-नगाड़ों की गूंज चारों ओर सुनाई देती है, तब कान्हा के मधुर भजन भक्तों को प्रेम और श्रद्धा के रंग में सराबोर कर देते हैं।
भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत में भजनों का विशेष स्थान है, और होली के भजनों की तो बात ही निराली है! इन भक्तिमय रचनाओं में श्रीकृष्ण की रासलीला, ब्रज की होली और भक्त प्रहलाद की कथा की मधुर झलक मिलती है। इस लेख में हम आपके लिए होली के कुछ मनमोहक भजन (Holi Bhajan in Hindi) प्रस्तुत कर रहे हैं, जो भक्ति से ओत-प्रोत होकर होली के उल्लास को और भी सजीव बना देंगे।

1. होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया (Holi Bhajan in Hindi)
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥
आज बिरज में होरी रे रसिया॥ टेक
होरी रे रसिया, बरजोरी रे रसिया॥ आज.
कौन के हाथ कनक पिचकारी,
कौन के हाथ कमोरी रे रसिया॥ आज.
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया॥
कृष्ण के हाथ कनक पिचकारी,
राधा के हाथ कमोरी रे रसिया॥ आज.
अपने-अपने घर से निकसीं,
कोई श्यामल, कोई गोरी रे रसिया॥ आज.
बाजत ताल मृदंग झांझ ढप...
उड़त गुलाल लाल भये बादर,
केशर रंग में घोरी रे रसिया॥ आज.
बाजत ताल मृदंग झांझ ढप,
और नगारे की जोड़ी रे रसिया॥ आज.
कै मन केशर घोरी रे रसिया॥
कै मन लाल गुलाल मँगाई,
कै मन केशर घोरी रे रसिया॥ आज.
सौ मन लाल गुलाल मगाई,
दस मन केशर घोरी रे रसिया॥ आज.
जुग-जुग जीयौ यह जोरी रे रसिया॥
'चन्द्रसखी' भज बाल कृष्ण छबि,
जुग-जुग जीयौ यह जोरी रे रसिया॥ आज.
2. होली खेल रहे नन्दलाल (Holi Bhajan in Hindi)
होली खेल रहे नंदलाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ।
वृंदावन कुञ्ज गलिन में,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥
नंदगांव के छैल बिहारी,
बरसाने कि राधा प्यारी ।
हिलमिल खेले गोपी ग्वाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥
ढापडोल मजीरा बाजे,
कहना मुख मुरली साजे ।
ए री सब नाचत दे दे ताल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥
याने भर पिचकारी मारी,
रंग में रंग दारी सारी ।
ए री मेरे मुख पर मलो गुलाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नंदलाल,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ।
वृंदावन कुञ्ज गलिन में,
वृंदावन कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
मेरे घर मारी पिचकारी,
मेरी भीगी रेशम साड़ी,
अरे मेरे मुँह पे मलो गुलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
लिए ग्वाल बाल सब संग में,
रंग गई बसंती रंग में,
अरे मेरी चली ना कोई चाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मेरी रंग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
मेरी रंग से भरी कमोरी,
कंकरिया मार के फोरी,
में तो पड़ी हाल बेहाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मोसे हँस के बोलो बेना,
तोहे सही बताऊ बहना,
मैं कर दई हरी और लाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में ॥
होली खेल रहे नन्दलाल,
गोकुल की कुञ्ज गलिन में॥
3. रंग मत डाले रे सांवरिया (Holi Bhajan in Hindi)
रंग मत डाले रे सांवरिया
रंग मत डारे रे सांवरिया ।
मारो गुर्जर मारे रे।
रंग मत डारे रे।
में गुर्जरी नादान ,
यो गुर्जर मतवालों रे।
रंग मत डारे रे।
रंग मत डारे।
होली खेले तो काना ,
बरसाने में आज्ये रे ।
राधा और रूकमण ने ,
सागे लेतो आज्ये रे।
रंग मत डारे रे।
रंग मत डारे।
घर मत आज्ये रे काना ,
सास बुरी छे।
नंदुली नादान माने ,
बोलिया मारे रे।
रंग मत डारे रे।
रंग मत डारे।
सास बुरी छे मारी, ननंद हठीली।
परनियो बेईमान ,
माने नित मारे रे।
रंग मत डारे रे।
रंग मत डारे।
चंद्र सखी भज बाल ,
कृष्ण छवि।
हरी चरना में ,
मारो चीत छे रे।
रंग मत डारे रे।
रंग मत डारे।
में गुर्जरी नादान ,
यो गुर्जर मतवालों रे।
रंग मत डारे रे।
रंग मत डारे।
4. होली खेलन आयो श्याम (Holi Bhajan in Hindi)
होली खेलन आयो श्याम
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
कोरे-कोरे कलश मँगाओ,
रंग केसर को घोरो री ।
मुख ते केशर मलो,
करो याहि कारे से गोरो री ॥
रंग-बिरंगो करो आज,
याहि कारे से गोरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
पास-पड़ौसिन बोलि,
याहि आँगन में घेरो री ।
पीताम्बर लेउ छीन,
याहि पहराय देउ लहँगो री ॥
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
हरे बाँस की बाँसुरिया,
याहि तोड़-मरोड़ी री ।
तारी दे दे याहि नचावो,
अपनी ओरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
चन्द्रसखी की यही विनती,
करे निहोरो री ।
हा हा खाय पड़े जब,
पैया तब याहि छोरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
होली खेलन आयो श्याम
होली खेलन आयो श्याम,
आज याहि रंग में बोरो री ॥
याहि: इसे, इनको, इन्हें ।
बोरो: डुबाइये।
5. होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग (Holi Bhajan in Hindi)
होली खेल रहे शिव शंकर गौरा पार्वती के संग,
गोरा पार्वती के संग माता पार्वती के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर....
कुटि छोड़ शिव शंकर चल दिए लियो नादिया संग,
गले में रुद्रो की माला और सर्प लिपट रहे अंग,
होली खेल रहे शिव शंकर....
एक मन खा गए भांग धतूरा धड़ियो पी गए भंग,
एक शेर गांजे का पी गए हुए नशे में दंग,
होली खेल रहे शिव शंकर....
कामिनी होली खेल रही हैं देवर जेठा संग,
रघुवर होली खेल रहे हैं सीता जी के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर....
राजा इंद्र ने होली खेली इंद्राणी के संग,
राधे होली खेल रही है श्री कृष्णा के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर....
विष्णु होली खेल रहे हैं लक्ष्मी जी के संग,
ब्रह्मा विष्णु मिलकर खेले शिव शंकर के संग,
होली खेल रहे शिव शंकर....
6. होली आयी होली आयी होली आयी (Holi Bhajan in Hindi)
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई
रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते
रंग लेके खेलते, गुलाल लेके खेलते
राधा संग होली नन्दलाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, जय हो
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
आयी होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
हो ढोलक मंजीरा और चंग लेके नाचते
ढोलक मंजीरा और चंग लेके नाचते
सखियाँ और सारे ग्वाल बाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, जय हो
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
आयी होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
भर पिचकारी मारे राधा को कन्हैया
भर पिचकारी मारे राधा को कन्हैया
मुखड़े पे मल के गुलाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, जय हो
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
आयी होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
राधा जी गुलाल मले श्याम जी के मुख पे
राधा जी गुलाल मले श्याम जी के मुख पे
सारे आज होगे लाल लाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, जय हो
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
आयी होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
देवता भी होली यहाँ खेलने को आते है
देवता भी होली यहाँ खेलने को आते है
ब्रम्हा विष्णु बाबा भोलानाथ खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा मदन गोपाल खेलते
बोलो सारा रारा, जय हो
होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
आयी होली आयी होली आयी होली आयी
मस्ती लाई मस्ती लाई मस्ती लाई
शर्मा खाटु धाम की तो महिमा निराली है
शर्मा खाटु धाम की तो महिमा निराली है
भक्त यहाँ होली हर साल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा होली हर साल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा होली हर साल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा होली हर साल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा होली हर साल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा
सारा रारा होली हर साल खेलते
बोलो सारा रारा, सारा रारा



Click it and Unblock the Notifications











