Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Periods in Navratri 2025: नवरात्रि व्रत के दौरान आ जाए पीरियड्स तो क्या करें? जिससे न टूटे व्रत
Periods in Navratri 2025: 22 सितंबर 2025, दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ होने वाले हैं। पूरे 9 दिनों तक माता के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है और कन्या पूजन कर व्रत का पारण किया जाता है। इस दौरान कई नियमों का पालन किया जाता है और माता की पूजा-अर्चना की जाती है। मगर महिलाओं में इस बात को लेकर चिंता रहती है कि अगर व्रत के दौरान पीरियड्स आ जाए तो क्या करें? हिंदू धर्म में मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ करना वर्जित माना जाता है।
ऐसे में महिलाओं के मन में सवाल उठता है कि अगर नवरात्रि व्रत के दौरान पीरियड्स आ जाए तो क्या करना चाहिए और क्या ऐसे में व्रत खंडित हो जाता है। ये सवाल हर महिला के मन में आता है क्योंकि ये परेशानी सिर्फ एक महिला की नहीं बल्कि हर महिला की होती है। आइए इन सभी सवालों के जवाब जान लेते हैं ताकि आपका नवरात्रि का व्रत खंडित न हो।
1. मानसिक रूप से करें पूजा
अगर शारदीय नवरात्रि के दौरान किसी महिला को पीरियड्स हो जाए तो उन्हें शारीरिक रूप से भगवान की पूजा नहीं करनी चाहिए। हां वो मानसिक रूप से पूजा में शामिल हो सकती हैं। जी हां, उन्हें पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए बल्कि घर में हो रही पूजा का मानसिक रूप से हिस्सा बनना चाहिए।

2. पांचवें दिन करें ये काम
पीरियड्स के पांचवे दिन महिला को सुबह-सुबह स्नान करना चाहिए और साफ वस्त्र पहन पूजा में शामिल होना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि 5वें दिन भी पूजा की किसी सामग्री को हाथ न लगाएं बल्कि दूर से ही पूजा में शामिल हों।
3. कैसे करें कन्या पूजन
किसी महिला ने पूरे नवरात्रि व्रत रखे हैं लेकिन कन्या पूजन के दिन ही पीरियड्स आ जाए तो ऐसे में उन्हें न तो हवन में शामिल होना चाहिए और न ही कन्या पूजन के लिए खाना बनाना चाहिए। हां इस अवस्था में पति या घर के अन्य सदस्य कन्या पूजन कर सकते हैं।
4. इस दिन कर सकते हैं कन्या पूजन
अगर किसी महिला को अष्टमी और नवमी के दिन पीरियड्स आ जाए और घर में कोई कन्या पूजन करने वाला न हो तो उस अवस्था में पूर्णिमा के दिन कन्या पूजन किया जा सकता है।
5. ऐसे करने से नहीं होगा व्रत खंडित
अगर नवरात्रि के दौरान पीरियड्स की डेट हो तो ऐसे में या तो शुरुआत के दो दिन व्रत रख लें या फिर अंत के दो व्रत साथ में रख लें।



Click it and Unblock the Notifications
