Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Moon in Kundali: कुंडली में कमजोर चंद्रमा को मजबूत करने के लिए करें ये कारगर उपाय
ज्योतिष शास्त्र में हर ग्रह का अपना अलग महत्व बताया गया है। इन ग्रहों का सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर नजर आता है। कुंडली में किसी ग्रह के कमजोर रहने पर जातक को प्रतिकूल नतीजे झेलने पड़ते हैं।
इनमें चंद्रमा ग्रह का स्थान बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसका सीधा संबंध मस्तिष्क से हैं। चंद्रमा हमारे जीवन की सबसे बुनयादी जरूरतों का कारक है।

कुंडली में चन्द्रमा के मजबूत रहने से व्यक्ति का मन शांत रहता है और समाज में पद-प्रतिष्ठा प्राप्त करता है। वहीं कुंडली में कमजोर चंद्रमा से व्यक्ति हमेशा दबाव महसूस करता है और परेशान रहता है। आइए इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए कौन से उपाय किये जा सकते हैं।
चंद्रमा के बीज मंत्र के जाप से मिलेगा लाभ
जानकारों के मुताबिक यदि कुंडली में कमजोर चंद्रमा के कारण आप परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो आपको चंद्रमा के बीज मंत्र 'ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः' का नियमित रूप से जाप करना चाहिए। इस मंत्र को आप दिनभर में जितनी बार चाहें दोहरा सकते हैं। यदि आप सफेद रंग के वस्त्र धारण करके इस मंत्र का जाप करेंगे तो जल्द परिणाम मिलेंगे।
जरूरतमंदों को करें सफेद चीजों का दान
सफेद चीजों का सीधा संबंध चंद्रमा से माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि चंद्रमा जीवन में शीतलता प्रदान करता है। यदि कमजोर चंद्रमा से आप त्रस्त हैं तो आपको सफेद चीजों का दान करना चाहिए। आप जरूरतमंदों को दूध, सफेद वस्त्र दान में दे सकते हैं। यदि आपके बजट में है तो चांदी का दान भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि आप किसी से भी दान में चांदी न लें।

पहने चांदी के आभूषण
कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए चांदी के गहने पहनने की सलाह दी जाती है। आप चांदी का कड़ा, रिंग, चांदी की चेन या चांदी की पायल भी पहन सकते हैं। चांदी धारण करने से मन को मजबूती मिलती है। यह शरीर को ठंडक पहुंचाता है और साथ में चंद्रमा के अनुकूल प्रभाव मिलते हैं।
मां का आदर सम्मान करें
ऐसा कहा जाता है कि मां के अंचल में चांद सी शीतलता और ठंडक मिलती है। ज्योतिष में मां को चंद्रमा का प्रतीक माना गया है। जिस घर में मां का सम्मान नहीं होता है वहां नकारात्मक परिणाम मिलने स्वाभाविक है। आप अपनी कुंडली में चंद्रमा को मजबूत रखना चाहते हैं तो मां और मां के समान औरतों का आदर करें।
जल बर्बादी से बचें
चंद्रमा ग्रह और जल का सीधा संबंध माना जाता है। आप चंद्रमा के बुरे प्रभाव से बचना चाहते हैं तो पानी की बर्बादी न करें। आप अपनी जरूरत के अनुसार ही जल का प्रयोग करे और उसे व्यर्थ न करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
