Latest Updates
-
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश
Unlucky Gifts for New Bride: नई दुल्हन को उपहार में कभी न दें ये 5 चीजें, हो सकता है अनर्थ
Unlucky Gifts for Bride: घर में कोई छोटा सा फंक्शन हो या शादी विवाह जैसा बड़ा आयोजन, दोस्तों और रिश्तेदारों के बीच तोहफों का लेनदेन करना आम बात है। भारतीय संस्कृति में उपहार की परंपरा काफी पुरानी है। शादी के मौके पर दूल्हा और दुल्हन को गिफ्ट्स जरूर दिए जाते हैं। नवविवाहित जोड़े खासतौर से नई दुल्हन के लिए उपहार खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए।
विवाह के बाद दुल्हन नए घर के साथ साथ नए परिवार और जीवनसाथी के साथ एक नए सफर की शुरुआत करती है। इसलिए नवविवाहिता को कुछ भी ऐसा देने से बचना चाहिए जो अशुभ हो। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि कौन सी वो चीजें हैं जो एक नई दुल्हन को भूल से भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए।
नई दुल्हन को क्या गिफ्ट में नहीं देना चाहिए

घड़ी
ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना जाता है कि कभी भी नवविवाहिता को उपहार में घड़ी नहीं। दरअसल घड़ी के कांटे अच्छे और बुरे दोनों समय का प्रतीक मानी जाती हैं। इसे दुल्हन के विवाहित जीवन के लिए एक नकारात्मक कारक के रूप में समझा जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसे वैवाहिक जीवन में कलह या फिर समय से जुड़ी समस्या होने लगती है।
काले रंग के गिफ्ट्स
ज्योतिष में काले रंग को नकारात्मक ऊर्जा से जोड़ा जाता है। काले रंग की वस्तुएं जैसे कपड़े या अन्य कोई सामग्री नवविवाहिता को उपहार में देने से बचें। ऐसा माना जाता है कि इससे उनके जीवन में समस्याएं आ सकती हैं। काले रंग को शनि देव का रंग माना जाता है। इस रंग की चीजें उपहार में देने से नव वधु के वैवाहिक जीवन में समस्याएं आ सकती हैं।
नुकीली चीजें
भूलकर भी दुल्हन को उपहार में कोई भी नुकीली वास्तु नहीं देनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि उपहार में धार वाली चीजें जैसे कैंची, चाकू आदि देने से रिश्ते में दूरी बढ़ती है। ये दुल्हन के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।
खाने की वस्तु
नयी दुल्हन को खाने की कोई खट्टी चीज या कड़वी चीज गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों से रिश्तों में कड़वाहट या खटास पैदा होती है।
कांच के बर्तन
नवविवाहिता को कांच के बर्तन भी उपहार में नहीं देने चाहिए। कांच को भी उपहार की दृष्टि से नकारात्मक माना जाता है दरअसल यह एक ऐसी चीज है जो दुल्हन अगर ससुराल ले जाती है और यह रास्ते में टूट सकती है। ससुराल में टूटी फूटी वस्तु ले जाना शुभ नहीं माना जाता है।
इसके अलावा दुल्हन को खाली कंटेनर या जार भी उपहार में देने से बचना चाहिए। यह नकारात्मक माना जाता है। इसका अर्थ माना जाता है कि दुल्हन के जीवन में प्रचुरता की कमी या खालीपन की संभावना बनी रहती है। इस तरह का उपहार दुल्हन के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
