Latest Updates
-
कहीं आप भी तो नहीं पी रहे डिटर्जेंट वाला दूध? FSSAI के बताए इस सिंपल टेस्ट से मिनटों में करें चेक -
Indira Ekadashi 2026: 5 या 6 अक्टूबर, कब है इंदिरा एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि
मोटापे के कारण आपके दोस्तों का भी कॉन्फिडेंस हो गया है कम, तो उनसे कहें ये बातें

हम सभी लंबे, छोटे, मोटे, पतले, अलग-अलग फिगर के होते हैं। हर व्यक्ति में कोई न कोई कमी होती है, लेकिन लोग अपनी कमियों को नजरअंदाज कर दूसरों की कमियों को देखकर उन पर टिप्पणी करते हैं। खासकर अगर आप मोटे हैं। बदलती लाइफस्टाइल के कारण और फास्ट फूड्स की वजह से लोगों को आज के समय में मोटापे की समस्या से जुझना पड़ रहा है। आपके दोस्तों, सहकर्मियों और परिवार के किसी सदस्या के मोटा होने पर या ज्यादा वेट होने पर लोगों से कुछ न कुछ भद्दे कमेंट सुनने पड़ते हैं, ऐसे में आप उनका कॉन्फिडेंस बढ़ाने के लिए उन्हें ये बाते कह सकते हैं।

1. 'आप जैसे भी हो सुंदर हो'
मोटे लोग अक्सर खुद को सुंदर लोगों की गिनती से अलग रखते हैं। ऐसे में आप अपने करीबियों को बताएं की वो कितने सुंदर हैं। उन्हें खुद भी ये समझना शुरू कर देना चाहिए कि दुबली पतली मॉडल ही खूबसूरत नहीं होती हैं। इंसान मन से भी सुंदर होना चाहिए। उन्हें बताएं की वो अपने अंदर खामियां ढूंढना बंद करें, और खुद पर विश्वास दिखाना शुरू करें।

2. 'सुंदर दिखने के लिए डाइटिंग और एक्सरसाइज जरूरी नहीं'
आपको ये समझना जरूरी है कि सिर्फ सुंदर और आकर्षित दिखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना और डाइटिंग करना जरूरी नहीं होता है। कई लोगों का मानना है कि मोटे लोगों को फिट रहने के लिए ज्यादा से ज्यादा एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। आप अपने खास लोगों को विश्वास दिलाए और कहे कि वो एक्सरसाइज अपने फिटनेस और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए करें। ना कि लोगों की बातों में आकर इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करें। उन्हें बताएं कि नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। लेकिन आपको खुद के लिए ये करने की जरूरत है न कि दूसरों को साबित करने के लिए।

3. 'खुद से प्यार करना सीखें'
किसी भी व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए जरूरी है कि उस व्यक्ति को खुद से प्यार हो। जब आप अपने आप से प्यार करते हैं तो यह आपके अंदर एक अलग तरह का आत्मविश्वास जगाने में मदद करता है। आप अपने खास लोगों को खुद से प्यार करना सीखाएं, ताकि वो अपने मोटापे से शर्मिंदगी महसूस करने के स्थान पर खुद से प्यार करें।

4. 'आपका मोटापा शर्मनाक नहीं है'
कई लोग अपने फेट को लेकर शर्म महसूस करते हैं। लेकिन ये बिल्कुल भी ठीक नहीं है। कभी भी अपने शरीर के आकार को लेकर शर्म नहीं करना चाहिए। लोग क्या कहेंगे इस बात का फर्क आप पर बाद में पड़ता है, लेकिन आप खुद के बारे में क्या सोचते हैं ये आपके मेंटल हेल्थ पर पहले असर डालता है। इसलिए आप जैसे भी है खुद से प्यार करें ना कि अपने मोटापे को लेकर शर्म करें।

5. 'आपका जो दिल करें पहनें'
अक्सर मोटे लोग अपने कपड़ों को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे में आप उन्हें बताए की वो अपनी पसंद के कपड़े पहन सकती हैं। उन पर हर तरह के आउटफिट अच्छे लगेंगे। बस उन कपड़ों को पहनने के बाद उन्हें अपने ऊपर कॉन्फिडेंस बनाए रखना है।



Click it and Unblock the Notifications
