Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Chardham Yatra: IRCTC लाया है शानदार टूर पैकेज, किफायती दाम में घूमें चारों धाम
लम्बे समय से प्रतीक्षित चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियां शुरू होते ही अक्षय तृतीया के दिन केदारनाथ के कपाट खुल जाते हैं, और यात्रा की शुरुआत हो जाती है।
इस यात्रा में भक्त चार धाम- केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन करते हैं। इस वर्ष भारतीय रेलवे IRCTC ने यात्रियों के लिए कम दामों पर टूर पैकेज उपलब्ध कराए हैं।

चार धाम यात्रा रोमांच और भक्ति से परिपूर्ण होती है, लेकिन भीड़ और दूरी के कारण कई बार यात्रियों को कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। इसलिए IRCTC किफायती दामों पर पूरी यात्रा का पैकेज लेकर आया है।
नीचे इस पैकेज से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है। आप भी IRCTC की वेबसाइट पर जाकर इस पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।
चारधाम यात्रा के लिए IRCTC के पैकेज में क्या है?
इस टूर पैकेज में यात्रा मई और जून के महीने में कराई जाएगी। उत्तराखंड के चार धाम की यात्रा 11 दिन और 12 रातों में कराई जाएगी। इस टूर पैकेज में यात्रियों के रुकने के लिए होटल, भोजन, फ्लाइट और ट्रेन के टिकट, और यात्रा सम्बन्धी बाकी सभी सुविधाएं शामिल होंगी।
कब और कहाँ से शुरू होगी चारधाम यात्रा?
इस पैकेज यात्रा की शुरुआत पटना से होगी। 24 मई से यात्रा शुरू होकर 4 जून तक चलेगी। यात्रा पटना एयरपोर्ट से शुरू होकर दिल्ली, हरिद्वार होते हुए केदारनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री से वापिस होगी। इस पैकेज का नाम 'एक्स पटना' रखा गया है।
IRCTC के चारधाम यात्रा के पैकेज का दाम कितना है?
यदि व्यक्ति अकेला यात्रा कर रहा है तो उसके लिए यह पैकेज 88,550 रुपए का पड़ेगा। दो व्यक्ति के डबल पैकेज में प्रति व्यक्ति 70,110 रुपए रेट है। वहीं तीन लोगों के लिए एक साथ पैकेज बुक करने पर प्रति व्यक्ति 67,240 का किराया रखा गया है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
