Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Akshay Tritiya 2023: अक्षय तृतीया के दिन गुरु-शुक्र अस्त, शादी-विवाह के योग को लेकर संशय की स्थिति
हिन्दू धर्म का सबसे शुभ दिन अक्षय तृतीया इस वर्ष 22 अप्रैल को पड़ने वाली है। यह वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है जिसे अखा तीज भी कहा जाता है। अक्षय तृतीया का दिन बहुत ही मांगलिक माना जाता है जिस दिन किसी भी प्रकार के शुभ, नये या मांगलिक कार्य किये जा सकते हैं।
हर वर्ष इसी तिथि पर विवाह के कार्य संपन्न किये जाते हैं। इस दिन की शुभता को देखते हुए कई लोग अपनी शादी के लिए अक्षय तृतीया की तिथि का इंतजार करते हैं। परन्तु इस बार अक्षय तृतीया के दिन विवाह के योग है या नहीं इसको लेकर संशय बना हुआ है। अक्षय तृतीया पर गुरु और शुक्र अस्त हो रहे हैं, इसलिए विवाह के योग होने पर अभी अस्पष्टता है-

गुरु रहने वाला है अस्त
वर्ष 2023 अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को होगी, किंतु इस दिन गुरु का तारा अस्त रहेगा। शास्त्रानुसार गुरु व शुक्र के तारे के अस्तोदय स्वरूप में रहते विवाह मुहूर्त नहीं बनता है। गुरु के अस्तोदय स्वरूप में रहने से लोगों में संशय की स्थिति बनी हुई है कि इस वर्ष अक्षय तृतीया पर विवाह मुहूर्त बनेगा या नहीं?
होते हैं ये अबूझ मुहूर्त
शास्त्रों में साढ़े तीन अबूझ मुहूर्त ऐसे बताये गये हैं जिनमें विवाह का अबूझ मुहूर्त होता है। इनमें अक्षय तृतीया के साथ साथ नववर्ष प्रतिपदा, विजयादशमी और कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा का अर्द्धभाग शामिल है। अतः अक्षय तृतीया के दिन विवाह का अबूझ मुहूर्त रहेगा। अबूझ मुहूर्त रहने से किसी भी तरह के मांगलिक आयोजन के लिए विशेष मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
