Latest Updates
-
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब
Happy Jagannath Rath Yatra Wishes: इन संदेशों के साथ भेजें पावन रथ यात्रा की शुभकामनाएं
हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलती है। उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की इस रथ यात्रा में लाखों लोग हिस्सा लेते हैं।
पुरी के अलावा भारत के दूसरे शहरों में भी रथ यात्रा का यह उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। पुरी में निकलने वाली जगन्नाथ भगवान की भव्य यात्रा विदेशों में भी मशहूर है।

इस यात्रा में भगवान जगन्नाथ जी, उनके भाई बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर सवार होकर गुड़िचा मंदिर जाते हैं। लोगों की ऐसी आस्था है कि जो व्यक्ति रथ यात्रा में शामिल होता है और भगवान के रथ को खींचता है तो उसे 100 यज्ञ करने के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही मोक्ष के द्वार भी खुलते हैं। जगन्नाथ रथ यात्रा के पावन अवसर पर आप अपने करीबियों को ये शुभकामनाएं संदेश जरूर भेजें और भगवान जगन्नाथ से सबकी खुशहाली की कामना करें।

श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के शुभ दिन
और अद्भुत पावन पर्व पर
आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Rath Yatra

जय जगन्नाथ जिसका नाम है, पुरी जिसका धाम है,
ऐसे भगवन को हम सब का प्रणाम है।
जगन्नाथ रथ यात्रा की शुभकामनाएं

जिनकी दृष्टि से त्रिभुवन सनाथ,
वो जग के मालिक जग के नाथ,
फैलाकर आज अपने दोनों हाथ,
आए अपनाने हमें स्वंय जगन्नाथ।
रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

जगन्नाथ की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी निःस्वार्थ आता है जगन्नाथ स्वामी के द्वार
कुछ ना कुछ उसे जरूर मिलता है।
Happy Jagannath Rath Yatra

रथ की रस्सी को तो थामेंगे हमारे ये दोनों हाथ,
हमारे जीवन की रस्सी को थामें भगवान जगन्नाथ।
आप सभी को रथ यात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं

हे प्रभु जगन्नाथ थाम मेरा हाथ, अपने रथ में ले चल मुझे साथ,
लुभाए न मुझको अब कोई पदार्थ, मेरा तो बस अब एक ही स्वार्थ,
धर्म युद्ध हो या कर्म युद्ध तू बने सारथी, मैं बनूं पार्थ।
अपने रथ में ले चल मुझे साथ...
जय जगन्नाथ

जय जगन्नाथ जय जगन्नाथ, सब के सिर पर तेरा हाथ
संग संग सदा नाथ का साथ, कैसे कोई हो सकता है अनाथ
जय जगन्नाथ।

भादों की सुगंध, बारिश की फुहार
दिल की उम्मीदे, अपनों का प्यार
मंगलमय हो आपको भगवान जगन्नाथ का त्यौहार।
Happy Jagannath Rath Yatra

नगर पूरी के नाथ हैं जगत के आधार,
राम, कृष्ण, कल्की यही नारायण अवतार।
जगन्नाथ रथ यात्रा की मंगलमय शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
