Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Jagannath Rath Yatra 2024: भव्य यात्रा के दर्शन की कर रहे हैं प्लानिंग, तो भूल कर भी न करें ये गलतियां
Jagannath Rath Yatra 2024: उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी में रथ यात्रा इस वर्ष 7 जुलाई से प्रारंभ हो रही है। कई लोगों की ये ख्वाहिश होती है कि उन्हें इस ऐतिहासिक रथ यात्रा का हिस्सा बनने और भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने का अवसर मिले।
उन लोगों को बहुत भाग्यशाली माना जाता है जो इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनते हैं। यदि इस बार आप भी जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं तो यहां दिए इन टिप्स को जरूर ध्यान में रखें।

जगन्नाथ रथ यात्रा में इन बातों का रखें ख़ास ख्याल
होटल बुकिंग
अगर आप जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने वाले हैं तो सर्वप्रथम आप मंदिर के आसपास होटल की बुकिंग कर लें। यात्रा के दौरान यहाँ बहुत ही भारी जनसंख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं। ऐसे स्थिति में पुरी में उन दिनों में रूम मिलना बहुत ही कठिन हो जाता है। अगर आप प्री बुकिंग करके रखेंगे तो आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
महंगे गहने न पहनें
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान लाखों करोड़ों की तादाद में श्रद्धालु जन पहुँचते हैं। ऐसी स्थिति में यहाँ भारी भरकम भीड़ होना लाज़मी है। भीड़भाड़ में चोरी होने की संभावना और अधिक बढ़ जाती है। अगर आप जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको किसी भी प्रकार के सोने या चाँदी या अन्य आभूषण बिलकुल भी नहीं पहनने चाहिए।
शालीन वस्त्र पहनें
मंदिर ट्रस्ट के अनुसार जगन्नाथ मंदिर में ड्रेस कोड प्रारंभ हो चुका है। अगर आप पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने जा रहे हैं तो आपको शालीन कपड़े पहनने चाहिए। हाफ पैंट, फटी हुई जींस, स्कर्ट और बिना आस्तीन के कपड़े मंदिर के अंदर पहनना सख्त मना है। आप सूट या साड़ी पहन सकते हैं। अगर आप ड्रेस कोड को फॉलो नहीं करते हैं तो मंदिर के अंदर प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
