Latest Updates
-
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि
Janmashtami 2023: जन्माष्टमी की तारीख को लेकर है कन्फ्यूजन! सितंबर की इस तारीख को मनाया जाएगा यह पर्व
Janmashtami 2023 Date and Muhurat: सबके पसंदीदा बाल गोपाल श्री कृष्ण का जन्मदिन आने वाला है। हिन्दू संस्कृति का सबसे ख़ास जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में धूम धाम से मनाया जाता है। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद की अष्टमी में हुआ था।
इस बार दो माह लंबा सावन हो जाने के कारण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर थोड़ा संशय बना हुआ है। जानते हैं इस बार जन्माष्टमी किस दिन पड़ रही है और शुभ मुहूर्त क्या है-

कब हुआ था श्री कृष्ण का जन्म?
भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को आठवें मुहूर्त में रात्रि के शून्यकाल में रोहिणी नक्षत्र में वृषभ लग्न के शुभ संयोग में हुआ था। इसलिए जन्माष्टमी का पर्व भाद्रपद माह की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात के आठवें मुहूर्त में मनाई जाती है।
जन्माष्टमी 2023 तिथि
इस वर्ष अष्टमी तिथि का आरम्भ 6 सितम्बर को दोपहर 03:37 बजे से होगा और समापन 7 सितम्बर को शाम 04:17 बजे होगा। गृहस्थ जन्माष्टमी 6 सितंबर को मनाई जाएगी और रात 12 बजे श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। वहीं अगले दिन 7 तारीख को वैष्णव सम्प्रदाय के लोग जन्माष्टमी उत्सव मनाएंगे।
रोहिणी नक्षत्र
रोहिणी नक्षत्र की शुरुआत 6 सितम्बर को सुबह 09:20 बजे होगी और 7 सितम्बर को सुबह 10:25 बजे तक रहेगा।
जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त
निशिता पूजा का समय 6 सितम्बर की रात यानी जब 7 की तारीख शुरू हो जाएगी तब मध्य रात में 12:02 बजे से 12:42 बजे तक रहने वाला है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
