Latest Updates
-
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम
जून में विवाह के सिर्फ 4 मुहूर्त, फिर 138 दिनों तक करना होगा इंतजार, नोट कर लें तारीखें
Shubh Muhurat June 2025 : हिंदू धर्म में विवाह को 16 संस्कारों में से एक महत्वपूर्ण संस्कार माना जाता है। यह केवल दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों के मिलन का भी प्रतीक होता है। विवाह का आयोजन शुभ मुहूर्त में करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है, क्योंकि मान्यता है कि शुभ तिथि और नक्षत्र में संपन्न विवाह जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लाता है।
मई 2025 के समाप्त होने के बाद अब जून का महीना शुरू होने वाला है। धार्मिक दृष्टि से यह महीना काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें अनेक व्रत और त्योहार आते हैं। वहीं, जो लोग विवाह या गृह प्रवेश की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह जानना जरूरी है कि जून 2025 में कौन-कौन से शुभ मुहूर्त मिल रहे हैं।

जून 2025 विवाह के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जून 2025 में कुल 6 दिन विवाह के लिए शुभ माने गए हैं। इन तिथियों पर ग्रह और नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल रहेगी, जिससे वैवाहिक जीवन सुखमय बन सकता है।
विवाह के लिए शुभ तिथियां इस प्रकार हैं:
1 जून (रविवार) - मघा नक्षत्र, रात 9:37 बजे के बाद
2 जून (सोमवार) - मघा नक्षत्र, सुबह 8:21 बजे से रात 8:34 बजे तक
4 जून (बुधवार) - उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र, सुबह 8:29 बजे से 5 जून सुबह 5:23 बजे तक
5 जून (गुरुवार) - हस्त नक्षत्र, सुबह 5:23 बजे से सुबह 9:14 बजे तक
7 जून (शनिवार) - सुबह 9:40 बजे से 11:18 बजे तक
8 जून (रविवार) - दोपहर 12:18 बजे से 12:42 बजे तक
इसके बाद 138 दिनों तक विवाह के कोई शुभ मुहूर्त नहीं मिलेंगे, इसलिए इच्छुक जोड़े इन तिथियों पर ध्यान दें।
गृह प्रवेश के मुहूर्त
जून 2025 में गृह प्रवेश के लिए केवल दो शुभ तिथियां मिल रही हैं:
4 जून
6 जून
मुंडन संस्कार के शुभ मुहूर्त
6 जून - सुबह 6:34 से 7 जून सुबह 4:50 तक
11 जून - सुबह 5:22 से दोपहर 1:15 तक
16 जून - सुबह 5:22 से दोपहर 3:34 तक
26 जून - दोपहर 1:27 से 27 जून सुबह 5:24 तक
27 जून - सुबह 5:25 से 28 जून सुबह 5:25 तक
वाहन खरीदारी के मुहूर्त
5, 6, 8, 15, 16, 20, 23 और 27 जून को वाहन खरीदना शुभ रहेगा।
नामकरण संस्कार के मुहूर्त
2, 3, 6, 7, 10, 14, 16, 17, 19, 23, 24, 26, 27, 28 और 30 जून को नामकरण संस्कार के लिए शुभ तिथियां हैं।



Click it and Unblock the Notifications