Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
June 2026 Vrat Tyohar: निर्जला एकादशी से लेकर वट पूर्णिमा तक, जून के महीने में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार
June 2026 Vrat Tyohar List: जून 2026 का महीना धार्मिक दृष्टि और पूजा-पाठ के लिहाज बेहद खास रहने वाला है। इस महीने में कई प्रमुख हिंदू व्रत और त्यौहार पड़ेंगे। खास बात यह है कि जून के महीने में ज्येष्ठ मास का समापन और आषाढ़ मास की शुरुआत होगी। जिसकी वजह से इस महीने में वट पूर्णिमा, विभुवन संकष्टी चतुर्थी, निर्जला एकादशी, परम एकादशी, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और अधिक कालाष्टमी जैसे कई बड़े पर्व और व्रत पड़ेंगे। तो आइए, देखते है जून में कौन में कौन सा व्रत और त्योहार किस तारीख को पड़ेगा -

जून 2026 के व्रत त्योहार (June 2026 Vrat Tyohar List)
3 जून 2026, बुधवार- विभुवन संकष्टी
7 जून 2026, रविवार- अधिक भानु सप्तमी
8 जून 2026, सोमवार- अधिक कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी
11 जून 2026, गुरुवार- परम एकादशी
12 जून 2026, शुक्रवार- शुक्र प्रदोष व्रत और अधिक कृष्ण रामलक्ष्मण द्वादशी
13 जून 2026, शनिवार- मासिक शिवरात्रि
14 जून 2026, रविवार- रोहिणी व्रत और अधिक दर्श अमावस्या
15 जून 2026, सोमवार- मिथुन संक्रांति, ज्येष्ठ अधिक अमावस्या और ज्येष्ठ अधिकमास समाप्त
17 जून, बुधवार- महाराणा प्रताप जयंती
18 जून 2026, गुरुवार- प्रद्युम्न चतुर्थी
19 जून 2026, शुक्रवार- स्कंद षष्ठी
20 जून 2026, शनिवार- जमाई षष्ठी
21 जून 2026, रविवार- भानु सप्तमी
22 जून 2026, सोमवार- धूमावती जयंती और मासिक दुर्गाष्टमी
23 जून 2026, मंगलवार- महेश नवमी
25 जून 2026, गुरुवार- निर्जला एकादशी, गायत्री जयंती
26 जून 2026, शुक्रवार- रामलक्ष्मण द्वादशी
27 जून 2026, शनिवार- शनि प्रदोष व्रत और शनि त्रयोदशी
29 जून 2026, सोमवार- वट पूर्णिमा व्रत, ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत, बटुक भैरवी जयंती, ज्येष्ठ पूर्णिमा
30 जून 2026, मंगलवार- आषाढ़ माह का आरंभ
निर्जला एकादशी (Nirjala Ekadashi 2026 Kab Hai)
हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी मनाई जाती है। इसे भीमसेनी एकादशी और पांडव एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। इस एकादशी को सभी एकादशियों में सबसे सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इस दिन बिना अन्न और जल के ही उपवास किया जाता है। मान्यता है कि सिर्फ इस एक एकादशी का व्रत करने से सभी एकादशियों को करने का पुण्य प्राप्त होता है।
निर्जला एकादशी 2026 डेट और टाइम (Nirjala Ekadashi 2026 Date And Time)
वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 24 जून 2026, बुधवार को शाम 06 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 25 जून 2026, गुरुवार को रात 08 बजकर 09 मिनट पर होगा। ऐसे में, 25 जून, गुरुवार को निर्जला एकादशी का व्रत रखा जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications
