Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Jyotish Shashtra: यात्रा के दौरान शवयात्रा देखना शुभ या अपशकुन? जानें शास्त्रों में छिपा रहस्य और मान्यता
Shavyatra Dekhna Shubh Ya Ashubh: अक्सर ऐसा होता है कि हम घर से बाहर किसी काम के लिए जा रहे हों और सामने से किसी की शवयात्रा दिख जाए। ऐसे में कई बार मन विचलित हो जाता है और सवालों का अंबार लग जाता है कि आज का दिन कैसा बीतने वाला है। दरअसल हमारे शास्त्रों में यात्रा के दौरान हर छोटे-बड़े संकेतों तो किसी न किसी से जोड़ा जाता है। कुछ को शुभ की लिस्ट में रखा जाता है तो कुछ को अशुभ की लिस्ट में।
अब बात कर लेते हैं शवयात्रा को देखने की तो जानते हैं इसके पीछे छिपा आध्यात्मिक रहस्य और ज्योतिष शास्त्र में इस बारे में क्या बताया गया है।
शवयात्रा देखना शुभ या अशुभ?
सबसे पहले तो ये जान लेते है कि शवयात्रा देखना शुभ होता है या अशुभ होता है? शास्त्रों में माना जाता है कि शवयात्रा देखना किसी बड़े परिवर्तन का प्रतीक है। ये परिवर्तन पॉजिटिव भी हो सकता है और नेगेटिव भी। वैसे अधिकतर शवयात्रा देखना अच्छा ही माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक, मृत्यु का साक्षात्कार किसी को जीवन की दिशा बदलने की प्रेरणा दे सकता है।

शवयात्रा देखना क्यों माना जाता है शुभ?
1. मोक्ष की ओर अग्रसर आत्मा का संकेत
शास्त्रों के अनुसार, शवयात्रा उस आत्मा की अंतिम यात्रा होती है जो संसार से मुक्त होकर ईश्वर की शरण में जा रही होती है। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति यात्रा पर निकलते समय शवयात्रा देखता है, तो यह संकेत देता है कि उसकी यात्रा भी सहज और पूर्ण होगी।
2. शुभ कार्यों में सफलता
कुछ मान्यताओं के अनुसार, शवयात्रा को देखना यह बताता है कि अब आपके जीवन के पुराने अड़चनें समाप्त होने वाली हैं और नये कार्यों में सफलता मिलने वाली है। यह परिवर्तन का प्रतीक है।

3. आत्मनिरीक्षण और चेतावनी
यह दृश्य एक मौन संदेश भी देता है कि जीवन क्षणभंगुर है और हमें अपने कर्मों की ओर सजग रहना चाहिए। इसीलिए शवयात्रा देखने के बाद लोग अक्सर ईश्वर को याद करते हैं, ध्यान लगाते हैं।
शवयात्रा दिखे तो क्या करना चाहिए ?
1. हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दें मृत व्यक्ति की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
2. ईश्वर का नाम लें - "ॐ नमः शिवाय" का जप कर मृत व्यक्ति की मोक्ष की कामना करें।

3. शवयात्रा देखने के बाद थोड़ी देर रुकें या मौन धारण करें।



Click it and Unblock the Notifications