Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Kaal Sarp Dosh: कुंडली में है काल सर्प दोष, इन मंदिरों में सिर्फ दर्शन मात्र से दूर होगी सभी परेशानियां
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति की राशि में काल सर्प दोष को बहुत ही अशुभ माना जाता है। कुंडली में काल सर्प दोष होने के कारण आप किसी परेशानी में लंबे समय तक फंसे रह सकते हैं, और कई कोशिशों के बाद भी इस स्थिति से निकल पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।
अगर आप के जीवन में भी परेशानियों ने आपको घेर रखा है, और आपकी राशि में भी काल सर्प दोष है तो घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपकोो काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के कई उपाय बताने जा रहे हैं।

भारत के हर कोने में कोई न कोई किसी न किसी देवी-देवता का प्राचीन मंदिर है। इन सभी मंदिरों की अपनी अलग मान्यताएं हैं। इन्हीं मंदिरों में से कुछ ऐसे भी मंदिर है जिन्हें लेकर माना जाता है कि सिर्फ वहां दर्शन मात्र से आपकी कुंडली से काल सर्प दोष दूर हो जाता है। आइए जानते हैं भारत के कुछ ऐसे ही मंदिरों के बारे में...
1. मन्नारशाल
मन्नारसला श्रीनागराज मंदिर केरल के अलप्पुझा जिले के हरीपद गांव में स्थित है। मन्नारसला मंदिर तक जाने वाले रास्ते और पेड़ों पर लगभग 30,000 से ज्यादा सांपों के चित्र बनाए गए हैं। इस मंदिर में नाग देवता अपनी पत्नी नागयक्षी देवी के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि जिस किसी भी व्यक्ति की कुंडली में काल सर्प दोष है उन्हें एकबार इस मंदिर में दर्शन जरूर करना चाहिए।
2. नागचंद्रेश्वर मंदिर
उज्जैन के महाकाल मंदिर की तीसरी मंजिल पर स्थित है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसके द्वार साल में सिर्फ एक दिन नागपंचमी के दिन भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाते हैं। इस मंदिर की ऐसी मान्यता है कि नागराज तक्षक स्वयं यह रहते हैं। यहां माता पार्वती के साथ भगवान शिवजी फन फैलाए हुए एक सिंहासन पर विराजमान है। इस मंदिर को लेकर ये भी मान्यता है कि अगर आपकी कुंडली में काल सर्प दोष है तो नागपंचमी के दिन यहां दर्शन करने से आपकी कुंडली से दोष दूर हो जाएगा।
3. नाग वासुकी मंदिर
कालसर्प दोष दूर करने वाले मंदिरों में नाग वासुकी मंदिर भी शामिल है। यह मंदिर उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित है। इस मंदिर में भगवान गणेश जी, मां पार्वती और भीष्म पितामह की भी प्रतिमा विराजमान है। इस मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन यहां दर्शन कर नाग देवताओं की पूजा करने से काल सर्प दोष से मुक्ति मिल जाती है।
Disclaimer: The information is based on assumptions and information available on the internet and the accuracy or reliability is not guaranteed. Boldsky does not confirm any inputs or information related to the article and our only purpose is to deliver information. Boldsky does not believe in or endorse any superstitions.



Click it and Unblock the Notifications
