Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Kaanch Ka Tootna: कांच का टूटना क्या देता है संकेत, जानें ज्योतिष शास्त्र में ये शुभ होता है या अशुभ
Kaanch Ka Tootna Shubh Ya Ashubh: पूरे विश्व में लोगों ने वस्तुओं के साथ अलग अलग प्रकार की मान्यताएँ जोड़ी हुई हैं। भारत में कई वस्तुओं को शुभ तथा अशुभ की श्रेणी में देखा जाता है, जैसे शीशा। शीशे से बने वस्तु या शीशे का टूटना कई लोग अशुभ मानते हैं। लेकिन कई लोग काँच का टूटना अपने जीवन का बेहद शुभ समय मानते हैं। वास्तु तथा ज्योतिष शास्त्र में इसकी अलग-अलग धारणाएं भी हैं। आइए इन धारणाओं को ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार पूर्ण रूप से जानते हैं-
वास्तु शास्त्र तथा ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काँच के टूटने से अलग-अलग धारणाएँ जोड़ी गई है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ विशेष समय काल में काँच का टूटना बहुत ही शुभ होता है लेकिन किसी काल में वही कार्य अशुभ होता है।

किसी भी वस्तु के टूटने को शुभ माने या अशुभ -
सनातन धर्म के मुताबिक किसी भी वस्तु की क्षति होना या टूटना बेहद ही अशुभ माना जाता है क्योंकि किसी चीज की क्षति होना हमारे आर्थिक स्थिति को नुकसान पहुँचाता है। कई बार तो यह आपके स्वास्थ्य पर भी बुरी नजर डाल सकता है। इसके साथ ही यदि आप घर में टूटी हुई चीजों को संचित करके रखते हैं तो आपकी मानसिक स्थिति पर बुरा असर पड़ सकता है तथा सकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो सकती है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए काँच का टूटना भी शुभ नहीं हो सकता। लेकिन कई बार काँच का टूटना संकेत देता है और यह संकेत शुभ या अशुभ हो सकते हैं।
काँच का टूटने से क्या संकेत मिलता है?
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में लगे शीशे के दर्पण या फिर काँच का कोई सामान अचानक ही खंडित हो जाए या टूट जाए, तो यह आपके लिए बेहद ही अशुभ होगा। आपको इस बात से यह जाना लेना चाहिए कि आपकी दिनचर्या में कोई बुरा असर पड़ने वाला है या कोई बड़ा नुकसान आपके ऊपर आने वाला है। अगर देखा जाए तो यह एक शुभ संकेत है क्योंकि यह मुसीबत से पहले ही आपको चेतावनी दे देता है।
अगर आपके घर में लगे खिड़की, दरवाजों के शीशे अचानक टूट जाए तो यह आपके लिए अशुभ संकेत होता है। यह बताता है कि आपको आपके भविष्य में किसी भी प्रकार की बहुत ही बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है तथा आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ने की संभावना होता है।
बेडरूम या आपके कमरे में एक शीशा जरूर होता है जिसमें आप अपने छवि को बार-बार निहारते रहते हैं। ऐसे में जब वह शीशा टूट जाए तो यह आपके लिए शुभ संकेत हो सकता है। यह दर्शाता है कि आपके ऊपर आने वाला कोई बड़ा संकट उस शीशे पर आकर खत्म हो गया। ऐसे में आप बहुत ही बड़े संकट से मुक्त हो जाते हैं जिस कारण यह आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होता है।
टूटे हुए शीशे का क्या करें -
सनातन धर्म के पंडितों के अनुसार अपने घर में टूटी हुई या खंडित वस्तुओं को रखना बहुत ही अशुभ होता है। अगर कोई भी शीशा टूट जाए तो उसे तुरंत ही निकाल कर बाहर फेंक देना चाहिए। इस बात से हम पहले ही परिचित हो चुके है कि शीशा जब टूटता है तो वह अपने ऊपर संपूर्ण संकट को इकट्ठा कर लेता है। ऐसे में अगर टूटे हुए शीशे को घर में रखते हैं तो वह विपदा घर में घूमती ही रहेगी। इसको तुरंत बाहर करने से शीशे के साथ में यह विपदा भी टल जाती है।
शीशे से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स -
* अपने घर में गोलाकार, अंडाकार शीशा कभी नहीं रखना चाहिए। यह आपके लिए अशुभ होता है। आपको हमेशा चौकोर शीशा रखना चाहिए। यह आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार करता है और मानसिक स्थिति दुरुस्त रखता है।
* शीशे को हमेशा ऐसी दिशा में लगाना चाहिए जिसमें आपके कमरे का बंद दरवाजा कभी भी उसमें परिलक्षित न हो। यह आपकी किस्मत का रास्ता तय करती है। यह आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है।
* अपने घर के पश्चिम या दक्षिण दिशा पर दर्पण नहीं लगना चाहिए ।
* वास्तु शास्त्र के मुताबिक स्वयं से ही काँच टूट जाए तो उसमें अपने प्रतिबिंब को कभी नहीं देखना चाहिए। अगर आप धोखे से अपना प्रतिबिंब देख ले, तो आपको पवित्र कुंड में जाकर स्नान करके अपना प्रतिबिंब उसमें देखें। यह प्रक्रिया आपको शुभ एवं पवित्र बना देगी।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications