Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Mehndi Designs For Kajri Teej: इस कजरी तीज इन डिजाइंस के साथ रचाएं पिया के नाम की मेहंदी
Mehndi Designs For Kajri Teej: हमारे देश में महिलाएं पति को परमेश्वर मानती हैं और यही वजह है कि वे अपने सुहाग की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए कई सारे व्रत रखती हैं। खासतौर पर सुहागिन महिलाओं के लिए तीज के व्रत का बड़ा ही महत्व होता है।
भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को कजरी तीज मनाई जाती है। साल 2023 में कजरी तीज 2 सितंबर को पड़ेगी। इस दिन सभी औरतें सोलह श्रृंगार करती हैं। अपने पति की सलामती के लिए वे निर्जला व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं। कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा होती है।
तीज के दिन महिलाएं खूब सजती हैं लेकिन किसी भी शादीशुदा औरत के हाथ में जब तक मेहंदी ना हो तब तक उसका श्रृंगार अधूरा होता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन लेकर आए हैं जो आपके श्रृंगार को न सिर्फ पूरा कर देंगे बल्कि आपकी सुंदरता में भी चार चांद लगा देंगे। तो चलिए देखते हैं।

1.अगर आपकी नई शादी हुई है तो यह डिजाइन आप ट्राई कर सकती हैं। यह हाथों पर काफी भरा भरा लगेगा। हालांकि यह हाथों के पीछे का डिजाइन है लेकिन इसे आगे भी लगाया जा सकता है। आप चाहें तो इसमें दुल्हा दुल्हन भी बनवा सकती हैं।

2. यह डिजाइन उन लोगों के लिए है जिन्हें भरे हाथ वाली मेहंदी तो पसंद हैं लेकिन डिजाइन कुछ सिंपल होना चाहिए। यह डिजाइन आपको बहुत ही हटकर लुक देगा। आप चाहें तो घर पर इसे खुद भी ट्राई कर सकती हैं।

3.अगर आपको कुछ लेटेस्ट डिजाइंस की तलाश है तो यह उनमें से एक हो सकता है। यह मेहंदी डिजाइन आपके हाथों की सुंदरता को और भी बढ़ा देगा। आप चाहें तो इसमें अपने हिसाब से कुछ बदलाव भी कर सकती हैं।

4.हाथों के पीछे के लिए यह बहुत ही प्यारा डिजाइन है। अगर आपको ज्यादा भरे डिजाइन पसंद नहीं है तो यह बढ़िया विकल्प हो सकता है। खाली जगह पर आप अपने पति का नाम भी लिखवा सकती हैं।

5. इस डिजाइन को थोड़ा ट्रेंडी और यूनिक बनाने के लिए आप इसे कस्टमाइज कर सकती हैं। आप चाहें तो बड़े फूलों वाला डिजाइन भी चुन सकती हैं। अगर आप सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं तो आपके लिए बेस्ट रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications
