Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Kajari Teej 2023 Upay: वैवाहिक जीवन में खोया प्यार लौटाने के लिए कजरी तीज पर करें ये उपाय
Kajari Teej 2023 Upay: शादीशुदा महिलाओं के लिए कजरी तीज बहुत ही विशेष दिन है। हर साल यह व्रत भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है। इस साल कजरी तीज व्रत 2 सितंबर को रखा जाएगा।
महिलाएं इस माता पार्वती और भगवान शिव से अपने वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए प्रार्थना करती हैं। यह दिन दांपत्य जीवन में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए भी विशेष माना जाता है।

ऐसी मान्यता है कि जिस व्रती पर मां पार्वती कृपा बरसाती हैं उनकी शादीशुदा जिंदगी की गाड़ी सुगमता से आगे बढ़ती हैं। इस दिन कुछ खास उपायों की मदद से भी प्रेम जीवन की खोयी चमक को लौटाया जा सकता है। आइये जानते हैं कि महिलाएं कजरी तीज पर कौन से उपाय करके अपने पति का प्रेम फिर से पा सकती हैं।
मां पार्वती को चढ़ाएं सोलाह श्रृंगार
वैवाहिक जीवन को किसी की नजर लग गयी है तो पार्वती मां के आशीर्वाद से उसे दूर किया जा सकता है। कजरी तीज के दिन देवी पार्वती को सोलाह श्रृंगार का सामान अर्पित करें। इसके बाद आप किसी जरूरतमंद सुहागिन महिला को श्रृंगार की सभी वस्तुएं दान में दे दें। आपके प्रेम जीवन में मधुरता वापस लौट आएगी।
नाराज पति को मनाने का उपाय
यदि आपके पति किसी बात से आपसे नाराज हैं तो कजरी तीज का दिन उन्हें मनाने के लिए सबसे उत्तम है। आप स्नानादि करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें। अब आटे का एक दीपक बनाएं और इस दिये में एक इलायची डालकर जलाएं। इसके लिए आप शुद्ध घी और साफ़ बाती ही प्रयोग में लाएं। इस दीपक से महादेव और मां पार्वती की आरती करें। इस दौरान 'ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः' मंत्र का जाप करें। इस मंत्र का जाप कम से कम 21 बार करें।
सिंदूर का दान
यदि आये दिन आपके वैवाहिक जीवन में कलह होती रहती है तो कजरी तीज के दिन सिंदूर का दान करना आपके लिए शुभ रहेगा। इस दिन आप किसी सुहागिन स्त्री को सिंदूर उपहार के रूप में दें। इस बात का ध्यान रखें कि आप अपना इस्तेमाल करने वाला सिंदूर किसी को भी न दें। उपहार में देने के लिए बाजार से लाया हुआ सिंदूर ही दें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
