Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
Kartik Maas 2023 Festival List: शुरू हो रहा है कार्तिक का पवित्र महीना, देखें व्रत-त्योहारों की लिस्ट
Kartik Maas 2023 Festival List: हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन के बाद कार्तिक का महीना शुरू होता है। यह महीना साधारण नहीं है। धार्मिक दृष्टिकोण से इस महीने को विष्णु का प्रिय माना जाता है। साथ ही उनकी कृपा पाने के लिए ये माह सबसे उत्तम है।
साल 2023 में कार्तिक माह 29 अक्टूबर से शुरू हो रहा है और इसका समापन 27 नवंबर को पूर्णिमा तिथि पर होगा। कार्तिक महीने की हर तिथि पावन है। यही वजह है कि लोग इस माह में पवित्र स्नान करते हैं ताकि वो हर तरह के दोष से मुक्त हो सकें और उन्हें श्रीहरि की कृपा मिले।

कार्तिक महीने में आने वाले व्रत त्योहारों का भी अपना विशेष महत्व है। इस महीने में स्नान-दान करने और व्रत करने से लाभ कई गुना ज्यादा मिलते हैं। तो आइये बिना देर किये जानते हैं कि इस साल कार्तिक मास में कौन कौन से व्रत और त्यौहार आने वाले हैं और उनकी सही तिथि क्या है।
कार्तिक माह 2023 के व्रत और त्योहार

31 अक्टूबर, 2023 (मंगलवार) - मासिक कार्तिगाई और रोहिणी व्रत
1 नवंबर 2023 (बुधवार) - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
5 नवंबर 2023 (रविवार) - अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान, रवि पुष्य योग
9 नवंबर 2023 (गुरुवार) - रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
10 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत, यम दीपक, पंचक शुरू
11 नवंबर 2023 (शनिवार) - काली चौदस, हनुमान पूजा, मासिक शिवरात्रि
12 नवंबर 2023 (रविवार) - दिवाली, नरक चतुर्दशी
13 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक अमावस्या
14 नवंबर 2023 (मंगलवार) - गोवर्धन पूजा, अन्नकूट, भाई दूज, यम द्वितीया
16 नवंबर 2023 (गुरुवार) - कार्तिक विनायक चतुर्थी
17 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - नागुला चौथ, वृश्चिक संक्रांति
18 नवंबर 2023 (शनिवार) - लाभ पंचमी, स्कंद षष्ठी
19 नवंबर 2023 (रविवार) - छठ पूजा, जलाराम बापा जयंती, भानु सप्तमी
20 नवंबर 2023 (सोमवार) - गोपाष्टमी, पंचक शुरू
21 नवंबर 2023 (मंगलवार) - अक्षय नवमी
23 नवंबर 2023 (गुरुवार) - भीष्म पंचक शुरू, देवउठनी एकादशी
24 नवंबर 2023 (शुक्रवार) - तुलसी विवाह, योगेश्वर द्वादशी, शुक्र प्रदोष व्रत
25 नवंबर 2023 (शनिवार) - बैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत
26 नवंबर 2023 (रविवार) - मणिकर्णिका स्नान, देव दिवाली
27 नवंबर 2023 (सोमवार) - कार्तिक पूर्णिमा, पुष्कर स्नान, गुरु नानक जयंती, कार्तिक माह समाप्त
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
