Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Kartik Purnima 2023: कार्तिक पूर्णिमा पर बन रहा शुभ संयोग, पवित्र स्नान का मिलेगा कई गुना लाभ
Kartik Purnima 2023: हिन्दू धर्म की संस्कृति में पूर्णिमा को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को पद्म, स्कंद, ब्रह्म पुराणों में अति विशेष माना गया है। धार्मिक मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के दिन भगवान श्री हरी विष्णु विष्णु मत्स्यावतार में जल में निवास करते हैं।
ऐसे में इस शुभ दिन पवित्र नदी में स्नान करने से अक्षय पुण्य और शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना के साथ साथ माता लक्ष्मी, और सत्यव्रत की भी पूजा की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहा जाता है। जानते हैं इस वर्ष की कार्तिक पूर्णिमा की तिथि, स्नान का शुभ समय और इस दिन के स्नान का महत्व विस्तार से -

कार्तिक पूर्णिमा 2023 तिथि (Kartik Purnima 2023 Kab Hai)
हिन्दू पंचांग के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा 26 नवंबर 2023 को दोपहर 03.53 बजे से शुरू होगी और अगले दिन 27 नवंबर 2023 को दोपहर 02:45 बजे इसका समापन होगा। उदया तिथि को मानते हुए 27 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा मनाई जायेगी।
कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त (Kartik Purnima Shubh Muhurat)

पूर्णिमा स्नान का शुभ मुहूर्त 27 नवंबर की सुबह 05.05 से 05.58 बजे तक रहेगा। वहीं इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का आरंभ दोपहर 1:35 बजे पर होगा और अगले दिन यानी 28 नवंबर को सुबह 6:24 बजे तक रहेगा।
कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान का महत्व (Kartik Purnima Par Snan Ka Mehatva)
हिन्दू धार्मिक मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर गंगा नदी में स्नान करने से 1000 बार गंगा स्नान करने के समान फल मिलता है। व्यक्ति के जन्मों के पाप धुल जाते हैं उसे आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही इस दिन गंगा किनारे ही अन्न, धन, वस्त्र, गर्म कपड़े का दान करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं। कार्तिक पूर्णिमा के स्नान से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
