Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth Ke Din Hair Cut: करवा चौथ के दिन बाल कटवाना शुभ या अशुभ?
Karwa Chauth Ke Din Hair Cut: करवा चौथ का पर्व विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्ता रखता है। यह दिन पति की लंबी उम्र और समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से चंद्र दर्शन तक निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।
करवा चौथ पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम और समर्पण को बढ़ाने वाला पर्व माना जाता है। इसमें महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, गणेशजी और चंद्रदेव की पूजा करती हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से महिलाओं को सौभाग्य और सुख-शांति की प्राप्ति होती है। यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्त्व रखता है।
करवा चौथ 2024 की तिथि (Karwa Chauth 2024 Date)
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर, 2024 को शाम 6:16 बजे शुरू होगी और इसका समापन 20 अक्टूबर को दोपहर 3:46 बजे होगा। इस आधार पर करवा चौथ का व्रत रविवार, 19 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन का पूजा और व्रत का शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेगा:
करवा चौथ पूजा का समय: शाम 5:47 बजे से 7:04 बजे तक।
व्रत का समय: सुबह 6:34 बजे से शाम 7:22 बजे तक।
चंद्रोदय का समय: शाम 7:22 बजे।
करवा चौथ पर पूजा
करवा चौथ पर मुख्य रूप से भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। इस व्रत का उद्देश्य पति की लंबी आयु और सुखमय जीवन की कामना करना होता है। इस दिन कुछ कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है, जैसे बाल कटवाना।
करवा चौथ के दिन बाल कटवाना (Hair Cut on Karwa Chauth)
धार्मिक मान्यता के अनुसार, करवा चौथ के दिन बाल कटवाना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन बाल कटवाने से भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और चंद्रदेव नाराज हो जाते हैं। महाभारत के अनुशासन पर्व में भी इसका उल्लेख मिलता है। यह मान्यता है कि शुभ दिनों पर बाल कटवाने से धन, धान्य, बुद्धि, और ज्ञान की हानि होती है। इसलिए, बेहतर होता है कि करवा चौथ से पहले ही बाल कटवा लें ताकि इस पवित्र दिन पर बाल कटवाने की आवश्यकता न पड़े।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
