Latest Updates
-
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा -
World Heritage Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व धरोहर दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: मिथुन, तुला और कुंभ के लिए आज बड़ा दिन, जानें मेष से मीन तक का हाल -
Akshaya Tritiya 2026 Daan: अक्षय तृतीया पर इन 5 चीजों का करें दान, कभी नहीं होगी अन्न और धन की कमी -
World Hemophilia Day 2026: हीमोफीलिया क्या है? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Shukra Gochar 2026: अक्षय तृतीया पर शुक्र का गोचर बदलेगा इन 4 राशियों का भाग्य, बाकी के लिए जानें उपाय
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दौरान पीरियड्स आ जाए तो क्या करें? जानें मासिक धर्म में व्रत के नियम
Periods Me Karwa Chauth Vrat Kaise Kare: आज करवा चौथ का व्रत है जिसे हिंदू धर्म में पति-पत्नी के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक पर्व माना जाता है। आज के दिन विवाहित महिलाएं सूर्योदय से लेकर चांद निकलने तक निर्जला व्रत रखती हैं और भगवान शिव, माता पार्वती तथा चंद्रदेव की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि करवाचौथ के दिन महिलाओं को पीरियड्स आ जाते हैं। ऐसे में यह दुविधा होती है कि क्या इस स्थिति में व्रत रखा जा सकता है या नहीं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ या मंदिर प्रवेश वर्जित माना गया है, जबकि आधुनिक दृष्टिकोण इसे पूरी तरह प्राकृतिक प्रक्रिया बताता है।
ऐसे में सवाल उठता है कि आस्था और स्वास्थ्य के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। आइए जानते हैं, पीरियड्स में करवाचौथ का व्रत रखने को लेकर शास्त्रों और चिकित्सकों की क्या राय है। आइए आप भी जान लें कि मासिक धर्म में करवा चौथ व्रत कैसे करें?

धार्मिक मान्यता क्या कहती हैं?
हिंदू धर्म में पुराने समय से ये मान्यता है कि पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ नहीं की जाती है। न ही सूर्य और चंद्रमा को जल चढ़ाया जाता है। अब 10 अक्टूबर, दिन शुक्रवार को करवा चौथ व्रत आने वाला है। ऐसे में उन महिलाओं की चिंता बढ़ गई है जिनके पीरियड्स आने वाले हैं। सभी के यही सवाल हैं कि क्या पीरियड्स में करवा चौथ व्रत रख सकते हैं या नहीं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, पीरियड्स में व्रत नहीं रखना चाहिए और आप रख रहे हैं तो पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए।
क्या कहता है आधुनिक दृष्टिकोण?
बेशक पुरानी मान्यता जो भी हो लेकिन आधुनिक दृष्टिकोण अब नई सोच रखता है। आज के समय में महिलाएं मानती हैं कि पीरियड्स आना एक सामान्य प्रक्रिया है जिसमें व्रत किया जा सकता है। वो इसे अशुद्धता से नहीं जोड़ती हैं बल्कि कहती हैं कि ये तो सृष्टि के सृजन की प्रक्रिया है। अगर आप आधुनिक दृष्टिकोण को मानने वाली हैं तो पीरियड्स में करवा चौथ का व्रत जरूर रखें।
पीरियड्स में कैसे रखें करवा चौथ व्रत
पीरियड्स में बेशक करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं लेकिन कुछ नियमों का पालन अवश्य कर लें। जैसे कि इस दौरान पूजा-पाठ न करें। सूरज और चंद्रमा को जल न चढ़ाएं। उनके बजाय घर में ननद है जो वो जल चढ़ा सकती है। हां, पीरियड्स के दौरान महिलाएं चंद्रमा को देख अपने पति का चेहरा देख सकती हैं और व्रत खोल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications











