Latest Updates
-
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय
Karwa Chauth 2026 Date: हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही, भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करती हैं। इस दिन महिलाएं सुबह सरगी खाने के बाद व्रत शुरू करती हैं और दिनभर बिना अन्न-जल ग्रहण किए रहती हैं। इसके बाद रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति के हाथों से जल पीकर व्रत खोलती हैं। आइए, जानते हैं साल 2026 में करवा चौथ कब मनाया जाएगा, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और चंद्रोदय का समय -

करवा चौथ 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट से प्रारंभ हो रही है। वहीं, इसका समापन 29 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजकर 9 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा।
करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5 बजकर 38 बजे से 6 बजकर 56 मिनट तक
करवा चौथ व्रत का समय: सुबह 6 बजकर 31 बजे से रात 8 बजकर17 मिनट तक
करवा चौथ 2026 चंद्रोदय का समय
द्रिक पंचांग के अनुसार, करवा चौथ यानी 29 अक्टूबर 2026 को चंद्रोदय रात 8 बजकर 17 मिनट पर होगा। उसके बाद से चंद्रमा की पूजा शुरू होगी और अर्घ्य दिया जाएगा। हालांकि, शहर के अनुसार समय में थोड़ा बदलाव हो सकता है इसलिए स्थानीय पंचांग अवश्य देखें।
करवा चौथ 2026 सरगी का समय
करवा चौथ में सरगी का विशेष महत्व होता है। परंपरा के अनुसार, सास अपनी बहू को सरगी देती है। इसमें फल, मिठाई, सूखे मेवे और अन्य खाद्य पदार्थ शामिल किए जा सकते हैं। महिलाएं सूर्योदय से पहले सरगी खाकर व्रत शुरू करती हैं। इस साल सरगी का समय सुबह 3 बजकर 30 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट के बीच माना जा रहा है।
करवा चौथ पर भद्रा का साया रहेगा या नहीं?
बता दें कि इस साल करवा चौथ पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। पंचांग के अनुसार, भद्रा 28 अक्टूबर 2026 को सुबह 5 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी।
करवा चौथ का धार्मिक महत्व
करवा चौथ को पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन व्रत और पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और परिवार में खुशहाली आती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
