Latest Updates
-
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व करवा चौथ इस साल 29 अक्तूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रखती हैं। इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं और शाम को भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। इस दिन व्रती महिलाएं रात को चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत से पति की लंबी उम्र और परिवार में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। करवा चौथ के दिन महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोला जाता है। हालांकि, हर शहर में चांद निकलने का समय अलग-अलग होता है। आइए, जानते हैं कि आपके शहर में कितने बजे नजर आएगा करवा चौथ का चांद -

करवा चौथ 2026 कब है?
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ - 29 अक्टूबर 2026 को सुबह 1 बजकर 6 मिनट पर
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का समापन - 29 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजकर 9 मिनट पर
करवा चौथ 2026 तिथि - 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार
करवा चौथ 2026 शुभ मुहूर्त
करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 5 बजकर 38 बजे से 6 बजकर 56 मिनट तक
करवा चौथ व्रत का समय: सुबह 6 बजकर 31 बजे से रात 8 बजकर17 मिनट तक
करवा चौथ 2026 चंद्रोदय का समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ यानी 29 अक्टूबर को चंद्रोदय रात 8 बजकर 16 मिनट पर होगा।
प्रमुख शहरों में करवा चौथ 2026 चंद्रोदय का समय
करवा चौथ 2026: शहरों में चांद निकलने का समय
| शहर | चांद निकलने का समय |
|---|---|
| दिल्ली | रात 8:17 बजे |
| नोएडा | रात 8:16 बजे |
| गुरुग्राम | रात 8:18 बजे |
| चंडीगढ़ | रात 8:12 बजे |
| लखनऊ | रात 8:06 बजे |
| जयपुर | रात 8:28 बजे |
| कोलकाता | रात 7:47 बजे |
| पटना | रात 7:52 बजे |
| गया | रात 7:55 बजे |
| भोपाल | रात 8:31 बजे |
| इंदौर | रात 8:39 बजे |
| अहमदाबाद | रात 8:52 बजे |
| मुंबई | रात 9:00 बजे |
| पुणे | रात 8:58 बजे |
| हैदराबाद | रात 8:41 बजे |
| बेंगलुरु | रात 8:55 बजे |
| चेन्नई | रात 8:44 बजे |
| नागपुर | रात 8:29 बजे |
| रायपुर | रात 8:18 बजे |
| कानपुर | रात 8:05 बजे |
| प्रयागराज | रात 8:06 बजे |
| रीवा | रात 8:11 बजे |
| जम्मू | रात 8:14 बजे |
| अमृतसर | रात 8:18 बजे |
| हरिद्वार | रात 8:09 बजे |
| वडोदरा | रात 8:51 बजे |
| राजकोट | रात 9:01 बजे |
| कन्याकुमारी | रात 9:07 बजे |
करवा चौथ पर कैसे खोलें व्रत?
करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन और उन्हें अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। चांद निकलने के बाद महिलाएं छलनी से चंद्रमा के दर्शन करती हैं और फिर अपने पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करती हैं। इसके बाद पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत खुलवाते हैं। इसके बाद महिलाएं भोजन ग्रहण करती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
