Latest Updates
-
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट -
Spinal Muscular Atrophy: क्या है स्पाइनल मस्कुलर एट्रॉफी? जानें इस बीमारी के कारण, लक्षण और इलाज -
Karwa Chauth 2026 Sargi: करवा चौथ की सरगी में क्या-क्या होता है? जानें सरगी खाने का सही समय -
Karwa Chauth Puja During Periods: करवा चौथ पर पीरियड्स आ जाएं तो क्या करें? जानें व्रत और पूजा के नियम -
त्योहारों पर मिठाई खरीदते समय रहें सावधान, इन 5 तरीकों से करें असली-नकली की पहचान -
Karwa Chauth 2026: क्या होता है बायना? जानिए करवा चौथ पर बहू अपनी सास को क्या दे -
Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, शाखा जाने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
अकेले में हार्ट अटैक आने पर तुरंत करें ये 3 काम, बच सकती है जान, डॉक्टर ने बताए इमरजेंसी टिप्स -
Kartik Month 2026: कब से शुरू होगा कार्तिक मास? जानें सही तारीख, तुलसी पूजा का धार्मिक महत्व, नियम और विधि
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri List: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और वैवाहिक जीवन में सुख-शांति की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। करवा चौथ पर महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करती हैं। रात में चंद्रमा के दर्शन करने और उन्हें अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ऐसे में पूजा के लिए जरूरी सामान पहले से तैयार कर लेना चाहिए, ताकि सुबह से शाम तक होने वाली पूजा में कोई चीज छूट न जाए। आइए, जानते हैं करवा चौथ की पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट -

करवा चौथ की पूजा के लिए जरूरी सामान
मिट्टी, पीतल या तांबे का करवा और उसका ढक्कन
पूजा सामग्री रखने के लिए थाली
करवे की सींकें
छलनी
पानी का लोटा
कच्चा दूध
पान
दही
देसी घी
शहद
पिसी हुई चीनी
रोली और कुमकुम
मौली
चंदन
अक्षत
फूल और माला
दूर्वा
हल्दी
फल और मिठाई
व्रत कथा की पुस्तक
आटे की लोई
थोड़े चावल
घी का दीपक
अगरबत्ती या धूपबत्ती
आठ पूरियों की अठावरी
सोलह श्रृंगार का सामान
करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार का भी खास महत्व होता है। इसके लिए महिलाएं सुहाग से जुड़ी चीजों और श्रृंगार के सामान का इस्तेमाल करती हैं। इसकी तैयारी के लिए ये चीजें रख लें।
चूड़ियां
मेहंदी
लाल, हरे, पीले या गुलाबी रंग की साड़ी अथवा सूट
मंगलसूत्र
पायल
बिछिया
नथ
कानों के झुमके
काजल
लिपस्टिक
नेल पॉलिश
इत्र
कंघी
चंद्रमा को अर्घ्य देने की सामग्री
करवा चौथ पर रात में चंद्रमा के दर्शन करने और अर्घ्य देने के लिए भी कुछ जरूरी चीजों की आवश्यकता होती है। इसके लिए इन सामान को तैयार रखें।
चंद्रमा के दर्शन करने के लिए छलनी
जल चढ़ाने के लिए लोटा या करवा
छलनी पर रखने के लिए छोटा दीपक
करवे और लोटे पर बांधने के लिए कलावा
अर्घ्य देने के लिए साफ पानी
करवा चौथ के बायने के लिए जरूरी सामान
करवा चौथ पर बायना देने की भी परंपरा है। कई घरों में महिलाएं अपनी सास या परिवार की किसी बड़ी महिला को बायना देती हैं। इसमें सुहाग की चीजों के अलावा मिठाई, फल और दूसरी वस्तुएं शामिल की जाती हैं।
मीठे पकवान
सूखे मेवे
सुहाग का सामान
फल और मिठाई
वस्त्र
करवा
दक्षिणा
करवा चौथ सरगी की थाली में क्या-क्या रखें?
फल
ड्राई फ्रूट्स
खीर/सेवई
मिठाई
नारियल पानी
दूध
परांठा
सूत फेनी
चाय
मठरी/नमकीन



Click it and Unblock the Notifications
