Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karwa Chauth 2023: सास को करवाचौथ पर जरूर गिफ्ट करें ये 5 सामान, अमर रहेगा सुहाग
Karwa Chauth Gifts for Mother in Law: करवाचौथ का पर्व भारत में सुहागन महिलाओं द्वारा रखे जाने वाला सबसे प्रचलित व्रत है। ये उपवास वे अपने जीवनसाथी की लम्बी आयु के लिए रखती हैं। इस ख़ास दिन महिलायें पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत की सफलता करवा चौथ व्रत कथा को सुनकर ही पूरी होती है।
इस वर्ष 1 नवंबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। उत्तर भारत विशेष कर पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, हरियाणा के क्षेत्रों में अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस व्रत का पालन किया जाता है। इस दिन सुहागन महिलाएं अपनी सास को उपहार भी देती हैं। करवा चौथ के दिन अपनी सास को तोहफे में ये 5 चीजें जरूर दें।

चूड़ियां
करवा चौथ के सामान में चूड़ियां जरूर शामिल करें। ये सुहाग की निशानी होती है। आप अपनी सास को कांच के कड़े या चूड़ियां दें। ये देना बहुत शुभ होता है।
बिछिया
बिछिया सुहाग का प्रतीक है। शादी के बाद हर महिला बिछिया जरूर पहनती है। करवाचौथ के मौके पर अपनी सास को दिए सामान में बिछुआ जरूर शामिल करें। आप चांदी के सुंदर डिज़ाइन के बिछिया दे सकती हैं।

साड़ी
आप अपनी सास की पसंद के अनुसार उन्हें कपड़े गिफ्ट कर सकती हैं। आप उन्हें सुंदर साड़ी या फिर सूट का कपड़ा दे सकती हैं। करवा चौथ के मौके पर ज्यादातर महिलाएं अपनी सास को साड़ी ही गिफ्ट करती हैं।
बिंदी
हर सुहागन महिला के माथे की शोभा बढ़ाती है छोटी सी बिंदी। छंटी हुई बिंदी सुहाग की निशानी है। आप करवा चौथ के सामान में अपनी सास की पसंद को ध्यान में रखते हुए बिंदी दे सकती हैं।
सिंदूर
सनातन धर्म में सिंदूर सुहाग का पर्याय है। करवा चौथ पर अपनी सास को दिए जाने वाले सामान में सिंदूर जरूर शामिल करें। आप यह सभी सामान अपनी सास को भेंट करके उनसे खूब सारा आशीर्वाद लें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications